फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaideep Ahlawat: 'सारे अवॉर्ड आज ही चाहिए, चार दिन बाद मर गया तो...; करियर को लेकर जयदीप अहलावत के कई खुलासे

Thu, 30 Jan 2025 08:31 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जयदीप अहलावत ने अपने करियर के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें अपने अभिनय के लिए सारे अवॉर्ड अभी ही जीतने हैं। साथ ही उन्होंने नेपोटिज्म के बारे में भी खुलकर बात की। 
विज्ञापन
1 of 6
जयदीप अहलावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'पाताल लोक' के दूसरे सीजन को लेकर सुर्खियां बटोर रहे अभिनेता जयदीप अहलावत ने एएनआई के साथ इंटरव्यू के दौरान कई मुद्दों पर बात की। साथ ही अपने जीवन से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों का खुलासा किया। वहीं, उन्होंने इंडस्ट्री में अपने करियर के बारे में बात करते हुए कई राज से भी पर्दा उठाया। साथ ही हाल ही में अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के बारे में भी बात की।
विज्ञापन

2 of 6
जयदीप अहलावत - फोटो : इंस्टाग्राम-@jaideepahlawat
सीरीज का किरदार पिता से प्रेरित
सबसे पहले जयदीप ने सीरीज के बारे में कई दिलचस्प बातों का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि 'पाताल लोक' में उनका हाथीराम वाला किरदार उनके सबसे करीब है। किरदार में ढलने के लिए उन्होंने आस-पास और अपने गांव की बातों को याद किया। उनके किरदार की चाल अभिनेता के पिता से प्रेरित है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस सीरीज में खुद को ढालने के लिए उन्हें अपना वजन तुरंत ही बढ़ाना पड़ा, क्योंकि यह उनकी जॉब है। इससे पहले उन्होंने 'महाराज' के लिए अपना वजह घटाया था, फिर तुरंत इसपर काम करना पड़ा। पहली सीरीज के बाद दूसरे सीजन को आने में चार साल इसलिए लगे, क्योंकि पहले सीजन को बनने में भी चार साल लगे थे, बस लोगों ने उसे रिलीज के समय देखा।
विज्ञापन

3 of 6
जयदीप अहलावत - फोटो : इंस्टाग्राम-@jaideepahlawat
सैफ पर हुए हमले पर भी तोड़ी चुप्पी
इसके साथ ही सैफ अली खान पर हुए हमले के बारे में बात करते हुए जयदीप ने खुलासा किया कि उनकी सैफ-करीना से सीधे तौर पर बातचीत नहीं हुई थी, लेकिन घटना के बाद उन्होंने उन्हें मैसेज किया था। जयदीप ने कहा, 'मैंने उनसे सीधे बात नहीं की, लेकिन घटना के बारे में जानने के बाद मैंने उन्हें मैसेज भेजा। उन्होंने मीडिया और पत्रकारों से भी आग्रह किया कि वे परिवार की निजता का सम्मान करें और उन्हें इस घटना से निपटने के लिए जगह दें। अजीब लगता है देखकर, मैंने हाल ही में एक रिपोर्टर का एक वीडियो देखा, जिसमें दृश्य पाने के लिए असुरक्षित तरीके से अभिनेता की कार का पीछा किया जा रहा है, यह बहुत खतरनाक है। थोड़ा बहुत सबको सोचना चाहिए।'

4 of 6
जयदीप अहलावत - फोटो : इंस्टाग्राम
इंडस्ट्री में अभिनेता का करियर
जयदीप ने इंडस्ट्री में अपने दोस्तों के बारे में भी बात की। साथ ही एफटीआईआई की यादें भी ताजा कीं। उन्होंने राजकुमार राव, विजय वर्मा, सनी हिंदुजा और प्रभात रघुनंदन को याद किया और कहा कि हमने साथ फिल्में देखीं और बहुत कुछ सीखा। एफटीआईआई के दूसरे वर्ष में हम साथ थे। हमारा एक व्हाट्सएप ग्रुप है। इसमें 20 लोग हैं। इसे 'मजबूत एक्टर्स एसोसिएशन' कहा जाता है। यह बहुत सक्रिय है। मुझे खुशी है कि वे सब बेहतरीन अभिनेता है और आज बॉलीवुड में अपनी अपनी जगह अच्छा काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
जयदीप अहलावत - फोटो : इंस्टाग्राम
नेपोटिज्म पर क्या बोले जयदीप
साथ ही जयदीप ने नेपोटिज्म को लेकर भी बात की। उन्होंने आलिया भट्ट को शानदार अभिनेत्री बताया। उन्होंने कहा, 'कल्पना कीजिए कि अगर उन्हें पूरे दिन भाई-भतीजावाद कहते हुए टिप्पणियां पढ़नी पड़तीं। यह कितना अजीब लगता होगा? उनकी कोई गलती है क्या अगर वो महेश भट्ट के घर में पैदा हुई हैं? एक बच्चा जो तीन या चार साल की उम्र से फिल्में देखकर और उन पर चर्चा करके बड़ा होता है, वह स्वाभाविक रूप से इस पेशे को बेहतर समझेगा। यह उसी तरह है जैसे एक बच्चे के लिए जिसके माता-पिता महान डॉक्टर हैं, अगर लोग उन्हें हर दिन कहते रहें, 'ओह, तुम एक डॉक्टर के बच्चे हो, इसलिए तुम भी डॉक्टर बनोगे तो क्या वे निराश नहीं होंगे? यह उनकी गलती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जयदीप अहलावत - फोटो : इंस्टाग्राम
ईएमआई पर बड़ा घर नहीं लेंगे अभिनेता
साथ ही जयदीप ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में काम करते हुए उन्हें काफी साल हो चुके हैं और ऐसे में उन्हें अच्छा लगता है, जब उनकी अदाकारी को सराहा जाता है या कोई अवॉर्ड मिलता है। उन्होंने कहा कि अगर उनका अभिनय अच्छा है तो उन्हें अवॉर्ड मिलना ही चाहिए और वह चाहते हैं कि सभी अवॉर्ड उन्हें जिंदा रहते ही मिले, ऐसा नहीं हो कि निधन के बाद कोई अवॉर्ड मिले तो उन्होंने इच्छा जताई कि वह जीते जी ही सारे अवॉर्ड हासिल करना चाहते हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि वह एक बड़ा घर लेना चाहते हैं, लेकिन ईएमआई पर नहीं, क्योंकि वह खेती-बाड़ी वाले गांव के परिवेश से आते हैं तो उन्हें ईएमआई पर कुछ लेना अच्छा नहीं लगता और सफ्ता के बाद उन्हें फ्लाइट में बिजनेस क्लास में भी सफर करना अच्छा लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें