बृजेंद्र काला और इरफान खान
- फोटो : bijjugkalaa@instagram
'पान सिंह तोमर' के सीन में काफी इम्प्रोवाइज किया
‘उनके उस दौर से लेकर आखिरी वक्त तक मैंने उनके साथ काम किया। पहले ‘हासिल’, फिर ‘पान सिंह तोमर’ और फिर ‘करीब करीब सिंगल’ में भी हमने साथ काम काम किया। ‘पान सिंह तोमर’ में हमारा जो सीन था उसे हमने दो रातों में शूट किया था। तिग्मांशु की स्क्रिप्ट थी, संजय चौहान जी के डायलॉग्स थे लेकिन ऑन द स्पॉट चीजें बनती हैं कई बार।
तिग्मांशु, मैं और इरफान हम सभी थिएटर से आते थे तो उस सीन में हमने काफी चीजें ऑन स्पॉट ही बनाई थीं। मुझे उस सीन को शूट करने में बहुत हंसी आई। एक-दो सिचुएशन तो ऐसी थी कि मैं सीरियस सीन दे रहा था और कैमरा कांप रहा था, क्यों? पता चला कि कैमरामैन को हंसी आ रही है। तो उस सीरियस सीन को फनी तौर पर पेश करते हुए हमने काफी कुछ इम्प्राेवाइज किया था।’