आमिर खान
- फोटो : यूट्यूब
भावनात्मक उतार-चढ़ाव की वजह से पीछे खींचे हाथ
आमिर खान पहले फिल्म 'सितारे जमीन पर' में एक्टिंग नहीं करने वाले थे। दरअसल, फिल्म में वे जो रोल कर रहे हैं, वह पहले फरहान अख्तर को ऑफर किया गया था। इसका खुलासा खुद आमिर खान ने हाल ही में किया है। आमिर ने कहा कि वे अपनी पिछली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता के बाद एक मुश्किल भावनात्मक दौर से गुजर रहे थे। इसके चलते उन्होंने 'सितारे जमीन पर' से दूर रहने का फैसला किया, जिसे उन्होंने शूट करने की प्लानिंग की थी। आमिर खान ने 'बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन्स समिट' में कहा, 'मैंने प्रसन्ना (निर्देशक) से कहा कि मैं परेशान था। मुझे ब्रेक की जरूरत थी। प्रसन्ना बहुत समझदार हैं। उन्होंने कहा, 'मैं समझता हूं कि आप किस दौर से गुजर रहे हैं और भावनात्मक रूप से आपको फिल्म करने का मन नहीं है। लेकिन मैं आपसे फिल्म प्रोड्यूस करने की गुजारिश करता हूं'। इस पर मैंने भी सहमित जताई'।