इंदिरा तिवारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जानकारी ये भी मिली है कि फिल्म ‘सरोजिनी’ की शूटिंग करीब करीब पूरी हो चुकी है और इस फिल्म के लिए इंदिरा ने जो काया परिवर्तन किया है, वैसा किसी महिला कलाकार ने हाल के दिनों में हिंदी सिनेमा में नहीं किया है। इंदिरा तिवारी ने इस खास किरदार के लिए अपने रंगमंच के दिनों के अनुभव को फिर से जिया है और बताया जाता है कि अपने रूप, रंग और वजन के साथ प्रयोग करने में उन्हें अपनी छोटी बहन और कवियित्री ऐश्वर्या तिवारी की भी खासी मदद मिली है।