फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stars Wax Statues: लंदन मैडम तुसाद में सजेगा राम चरण का मोम का पुतला! इन स्टार्स का स्टैच्यू भी है लाजवाब

Thu, 18 Jul 2024 04:08 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

लंदन के मैडम तुसाद में हॉलीवुड और बॉलीवुड के तमाम सुपरस्टार्स के मोम के पुतले अभी तक सजाए जा चुके हैं, जिनमें अमिताभ बच्चन से लेकर करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा के अलावा भी कई भारतीय स्टार्स शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जल्द ही पैन इंडिया स्टार राम चरण का भी मोम का पुतला लंदन के मैडम तुसाद में सजाया जाएगा। 
विज्ञापन
1 of 11
राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम
लंदन के मैडम तुसाद में हॉलीवुड और बॉलीवुड के तमाम सुपरस्टार्स के मोम के पुतले अभी तक सजाए जा चुके हैं, जिनमें अमिताभ बच्चन से लेकर करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा के अलावा भी कई भारतीय स्टार्स शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जल्द ही पैन इंडिया स्टार राम चरण का भी मोम का पुतला लंदन के मैडम तुसाद में सजाया जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 11
राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड, हॉलीवुड के बाद अब टॉलीवुड स्टार राम चरण का मोम की प्रतिमा लंदन के मैडम तुसाद में लगाई जाएगी। अभी यह तय नहीं हुआ है कि स्टार के मोम के पुतले को किस तरह का लुक दिया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 11
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के ऐसे पहले मेगास्टार है, जिनका मैडम तुसाद म्यूजियम में सबसे पहले स्टैच्यू लगा था। जब अमिताभ बच्चन का मैडम तुसाद में मोम की प्रतिमा का अनावरण हुआ था, तब बिग बी ने अपने मोम के पुतले के बगल में खड़े होकर शानदार पोज दिए थे। बताया जाता है कि अमिताभ बच्चन की मोम की प्रतिमा को देखने के लिए हर साल संग्रहालय में 25 लाख से ज्यादा संख्या में लोग आते हैं। अमिताभ के ही स्टाइल को ध्यान में रखते हुए उनके मोम के पुतले को बनाया गया था।

4 of 11
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान खान का भी मैडम तुसाद में स्टैच्यू लगाया जा चुका है। सलमान ने भी अपने मोम के पुतले के साथ कई फोटो क्लिक करवाईं थीं। उनके मोम के पुतले को बिल्कुल उनकी तरह ही स्टाइल में बनाया गया था। सलमान के मोम के पुतले को ब्लैक रंग की सैंडो के साथ ब्लैक जींस का लुक दिया गया था।  
 
विज्ञापन

5 of 11
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना कपूर खान का 'जब वी मेट' स्टाइल में स्टैच्यू लगाया गया था। करीना कपूर लंदन के ब्लैकपूल स्थित मैडम तुसाद संग्रहालय में अपनी नई मोम की मूर्ति के साथ अनावरण के दौरान गई थीं।
विज्ञापन

6 of 11
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb
ऐश्वर्या राय बच्चन का लाल कलर की एम्ब्राइडेड साड़ी में मैडम तुसाद में स्टैच्यू लगाया गया था। उस दौरान ऐश्वर्या ने अपने मोम के पुतले के साथ जमकर पोज दिए थे। जब ऐश्वर्या अपने मोम के पुतले के साथ पोज दे रही थीं, तो यह पहचान पाना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा था कि असली ऐश्वर्या कौन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अपनी मोम की प्रतिमा के साथ, बॉलीवुड का वैश्विक चेहरा ऐश्वर्या राय, अमिताभ बच्चन के बाद सम्मानित होने वाली भारत की दूसरी स्टार बनी थीं।
विज्ञापन

7 of 11
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
शाहरुख खान का व्हाइट शर्ट और ब्लैक कोट-पेंट में मैडम तुसाद में स्टैच्यू लग चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय के बाद शाहरुख तीसरे ऐसे बॉलीवुड सेलिब्रिटी हैं जिनकी मोम की प्रतिमा मैडम तुसाद में लगाई गई है। उनकी प्रतिमा का अनावरण 2007 में किया गया था।

8 of 11
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
ऋतिक रोशन का भी स्टाइलिश अंदाज में स्टैच्यू लगाया गया था। इसमें ऋतिक के स्टैच्यू को लाल रंग की ओपन शर्ट के साथ तैयार किया गया था। ऋतिक के फैंस को उनका मोम का पुतला बेहद पसंद आया था। 

9 of 11
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@madametussauds
प्रियंका चोपड़ा का भी मोम का पुतला मैडम तुसाद में लगाया जा चुका है। मोम के पुतले को देखकर हर कोई हैरान हो गया था, क्योंकि वह पुतला काफी असली पलग रहा था। प्रियंका के मोम के पुतले को बेहद ही ग्लैमरस लुक दिया गया था। प्रियंका के मोम के पुतले को गोल्डन ड्रेस के साथ बोल्ड लुक दिया गया था।

10 of 11
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@madametussauds
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का भी मोम का पुतला लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया जा चुका है। दीपिका का मोम का पुतला व्हाइट नेट ड्रेस में बेहद ही खूबसूरती से तैयार किया गया था, जबकि रणवीर सिंह के पुतले को दो अलग फंकी अंदाज में सजाया गया था। 
विज्ञापन

11 of 11
कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम@madametussauds
कैटरीना कैफ का भी लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में स्टैच्यू लगाया जा चुका है। कैटरीना के पुतले को उनकी फिल्म के गाने 'चिकनी चमेकी' का लुक दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें