फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes Film Festival 2025: भारत की ये पांच फिल्में कान में बढ़ाएंगी शान, कहानी से लेकर कास्ट तक जानें सबकुछ

Tue, 13 May 2025 05:58 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Cannes 2025: कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में भारत की ओर से 5 फिल्में दिखाई जाएंगी जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर हिंदी सिनेमा की विविधता को दर्शाने जा रही हैं।
विज्ञापन
1 of 6
कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाने वाली भारतीय फिल्में - फोटो : एक्स (ट्विटर)
कान फिल्म फेस्टिवल 2025 का आगाज 13 मई से हो चुका है और एक बार फिर भारत इस वैश्विक मंच पर अपनी क्रिएटिविटी और सिनेमा की विविधता का लोहा मनवाने जा रहा है। इस साल पांच भारतीय फिल्मों को फेस्टिवल में जगह मिली है और हर एक फिल्म अपने अनोखे विषय और संवेदनशील कहानी  के लिए चर्चा में है। चलिए जानते हैं आखिर किन फिल्मों को कान फिल्म फेस्टिवल में इस बार दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म 'होमबाउंड' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

'होमबाउंड' (Homebound)
‘मसान’ जैसी शानदार फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर नीरज घेवाण की फीचर फिल्म 'होमबाउंड' इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जा रही है। जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की जोड़ी वाली इस फिल्म में दो दोस्तों की कहानी दिखाई गई है जो पुलिस में भर्ती होने की चाहत लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन धीरे-धीरे उनकी दोस्ती और उम्मीदें दोनों दरकने लगती हैं। करण जौहर के बैनर तले बनी इस फिल्म में विशाल जेठवा भी प्रमुख भूमिका में हैं। 'अनसर्टेन रिगार्ड' श्रेणी में चयनित यह फिल्म जिंदगी के कड़वे सच को सामने लाती है। ‘अनसर्टेन रिगार्ड’ कान फिल्म फेस्टिवल में एक श्रेणी है जो नए और अलग-अलग सिनेमा को बढ़ावा देती है। यह श्रेणी उन फिल्मों को मान्यता देती है जो पारंपरिक सिनेमाई मानदंडों से हटकर और नए विषयों को दर्शकों के सामने उजागर करती है। 

विज्ञापन

3 of 6
फिल्म ‘अरनयेर दिन रात्रि’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘अरनयेर दिन रात्रि’ (Aranyer Din Ratri)
सत्यजीत रे की 1970 में बनी क्लासिक बंगाली फिल्म ‘अरनयेर दिन रात्रि’ को इस बार कान में दिखाया जा रहा है। यह कहानी चार दोस्तों की है जो जंगल की ओर एक एडवेंचर के लिए निकलते हैं लेकिन यह सफर उनकी पूरी जिंदगी बदल देता है। शर्मिला टैगोर, सिमी ग्रेवाल और अपर्णा सेन जैसे कलाकारों के अभिनय से सजी यह फिल्म समय की कसौटी पर आज भी खरी उतरती है। 

4 of 6
फिल्म 'चरक' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘चरक’ (Charak)
शिलादित्य मौलिक द्वारा निर्देशित और सुदीप्तो सेन द्वारा निर्मित यह फिल्म बंगाल के पारंपरिक चरक पूजा और उससे जुड़े अंधविश्वासों, खासकर खुद को जलाने और चोट पहुंचाने जैसे भयावह दृश्य को उजागर करती है। ‘चरक’ एक बोल्ड और जरूरी विषय को छूती है। यह फिल्म एक सोशल मैसेज देकर जाती है और यह सवाल उठाती है कि कब तक आस्था के नाम पर मानवता का बलिदान होता रहेगा।  

विज्ञापन

5 of 6
फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

'तन्वी द ग्रेट' (Tanvi The Great)
23 साल बाद निर्देशन में लौटे अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' इस साल मार्चे डू फिल्म सेक्शन में दिखाई जा रही है। शुभांगी दत्त इस फिल्म से अपना फिल्मी सफर शुरू कर रही हैं। साथ ही बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी और करण टैकर जैसे अनुभवी कलाकार फिल्म में अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं। ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ फेम इयान ग्लेन की मौजूदगी इस फिल्म को इंटरनेशनल टच देती है। फिल्म एक यंग सिंगर के सफर को दर्शाती है जो तमाम मुश्किलों को पार करते हुए खुद की आवाज तलाशती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म ‘ए डॉल मेड अप ऑफ क्ले’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘ए डॉल मेड अप ऑफ क्ले’ (A Doll Made Up Of Clay)
इथियोपियाई फिल्म निर्देशक कोकोब गेब्रेहवेरिया टेस्फे द्वारा लिखित और निर्देशित यह शॉर्ट फिल्म ‘ला सिनेफ’ सेक्शन में चयनित हुई है। सत्यजीत रे फिल्म इंस्टीट्यूट के छात्र द्वारा बनाई गई यह फिल्म एक नाइजीरियन फुटबॉलर की कहानी है जो भारत में अपने करियर की तलाश में आता है लेकिन एक गंभीर चोट उसे पीछे धकेल देती है। हालांकि फिर भी वह हार नहीं मानता, अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से वह फिर मैदान में लौटने की तैयारी करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें