इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स को इस बार भारतीय टच मिला। भारतीय अभिनेता और कॉमेडियन वीर दास ने इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह को होस्ट किया। वहीं, आदित्य रॉय कपूर रेड कार्पेट पर छा गए। आदित्य रॉय कपूर की सीरीज 'द नाइट मैनेजर' को इस बार ड्रामा सीरीज में नॉमिनेशन मिला। यह इकलौती भारतीय सीरीज रही, जिसे नामांकन मिला।