फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs: इन कलाकारों ने किया हैं सौ से भी ज्यादा फिल्मों में काम, तीन का आंकड़ा है 400 पार

Sat, 25 May 2024 02:38 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अरुणा ईरानी अपने दौर के हर बड़े कलाकार के साथ काम कर चुकी हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड कलाकार - फोटो : अमर उजाला
फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे लगभग हर नए कलाकार का सपना होता है कि वो हर तरह के रोल अदा करे और फिल्मों की झड़ी लग जाए। कई अभिनेता पांच से दस फिल्मों के बाद ही गायब हो जाते हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं, जिनकी फिल्मों की गिनती करने बैठ जाओ तो खत्म ही नहीं होती। शक्ति कपूर, अरुणा ईरानी, अनिल कपूर और अनुपम खेर ऐसे ही कलाकारों की सूची में शामिल हैं, जो 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher
अनुपम खेर

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म 'आगमन' से अपने अभिनय करियर का श्रीगणेश किया था। तब से लेकर अब तक वो 500 से ज्यादा फिल्मों में कई अहम रोल अदा कर चुके हैं। करियर की शुरुआती फिल्मों में ही उन्होंने अपना लोहा मनवा लिया था। 'कुछ कुछ होता है', 'वीर जारा', 'रंग दे बसंती', 'मोहब्बतें', 'खोसला का घोसला','ए वेडनस डे' और 'स्पेशल 26' उनकी प्रमुख फिल्में हैं।
विज्ञापन

3 of 5
शक्ति कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shaktikapoor
शक्ति कपूर

शक्ति कपूर अब भले ही फिल्मों में कम नजर आते हैं, लेकिन उनकी कुल फिल्मों का आंकड़ा सुनकर आप दंग रह जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शक्ति कपूर अपने अभी तक के करियर में 700 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। ये वाकई में बहुत बड़ा आंकड़ा है। शक्ति कपूर द्वारा निभाए गए विलेन के रोल काफी चर्चित रहे हैं। निगेटिव किरदारों से इतर, दर्शकों को कई फिल्मों में उनका कॉमेडी अवतार भी देखने को मिला है।

4 of 5
अरुणा ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम @arunairanikohli
अरुणा ईरानी

अरुणा ईरानी अपने दौर के हर बड़े कलाकार के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने साल 1961 में रिलीज हुई फिल्म 'गंगा जमुना' से बाल कलाकार के रूप में अभिनय करियर की शुरूआत की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, अरुणा ने अब तक 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के अलावा उन्होंने कई टीवी सीरियल में भी काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @anilskapoor
अनिल कपूर

साल 1983 में 'वो सात दिन' से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले अनिल कपूर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैं। वो 67 साल की उम्र में भी फिल्मों में सक्रिय हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अनिल कपूर अब तक 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में 'दे दे प्यार दे 2', 'हाउसफुल 5' और 'एनिमल पार्क' शामिल हैं। कहा जा रहा है कि वो यशराज स्पाई यूनिवर्स की एक फिल्म में रॉ चीफ का भी किरदार निभाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें