फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2025 की सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्म बनी ‘सैयारा’, जानें Imdb की टॉप 10 फिल्मों की पूरी लिस्ट

Wed, 10 Dec 2025 11:31 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Imdb most popular indian movies 2025: इस साल पर्दे पर कई बड़ी फिल्में आईं। जहां बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ की भी कई फिल्मों का जलवा देखने को मिला। वहीं Imdb की लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्मों ने जगह बनाई है, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
2025 की टॉप 10 फिल्में - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2025 भारतीय सिनेमा के लिए कई मायनों में खास रहा। इस साल बड़े सितारों की दमदार फिल्मों, सीक्वल्स और शानदार कहानियों ने दर्शकों का ध्यान खींचा, लेकिन इन सबके बीच एक म्यूजिकल-रोमांटिक फिल्म ने वो कर दिखाया जिसकी उम्मीद शायद किसी को नहीं थी। IMDb ने बुधवार को 2025 की सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्मों की सूची जारी की, जिसमें मोहित सूरी निर्देशित ‘सैयारा’ ने पहला स्थान हासिल कर सभी को चौंका दिया।
विज्ञापन

सैयारा - फोटो : सोशल मीडिया
'सैयारा' रही सबसे ऊपर
IMDb की यह लिस्ट दुनियाभर में मौजूद उसके करीब 25 करोड़ मासिक यूजर्स की वास्तविक पेज-व्यूज के आधार पर तैयार की गई है। यानी यह रैंकिंग सीधे तौर पर दर्शकों की दिलचस्पी और लोकप्रियता को दर्शाती है। खास बात यह रही कि भारी-भरकम पीरियड ड्रामा, पौराणिक कहानियों और एक्शन फिल्मों के बीच ‘सैयारा’ जैसी भावनात्मक प्रेम कहानी ने बाजी मार ली।

फिल्म 'सैयारा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म ने 500 करोड़ का किया बिजनेस
'सैयारा' में दो नए चेहरे- अहान पांडे और अनीत पड्डा मुख्य भूमिका में नजर आए। फिल्म एक संघर्ष करते हुए संगीतकार और एक महत्वाकांक्षी पत्रकार की कहानी कहती है, जिनका सफर काम के दौरान प्यार में बदल जाता है। सरल लेकिन गहरी भावनाओं से जुड़ी इस कहानी ने दर्शकों के दिल को छू लिया। फिल्म ने दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर इतिहास रच दिया और यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय रोमांटिक फिल्म बन गई।

यह खबर भी पढ़ें: 'धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने अपनी शादी का कभी तमाशा नहीं बनाया', फिल्म क्रिटिक ने भावुक होकर क्यों कही ये बात?

फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
'महावतार नरसिम्हा' रही दूसरे नंबर पर
IMDb की लिस्ट में दूसरे स्थान पर रही ‘महावतार नरसिम्हा’, जिसने कई भाषाओं में एकसाथ रिलीज होकर खास पहचान बनाई। यह फिल्म सूची में शामिल होने वाली पहली एनिमेटेड भारतीय फिल्म भी बनी। तीसरे स्थान पर विक्की कौशल की पीरियड ड्रामा ‘छावा’ रही, जिसने इतिहास और भव्यता के दम पर दर्शकों को आकर्षित किया।
विज्ञापन

'कांतारा चैप्टर 1' - फोटो : X
कांतारा चैप्टर 1 ने हासिल किया चौथा स्थान
ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ चौथे नंबर पर रही, जबकि एक्शन और मनोरंजन से भरपूर ‘कुली’ पांचवें स्थान पर पहुंची। इसके बाद ‘ड्रैगन’, आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’, ‘देवा’ और अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने भी टॉप-10 में अपनी जगह बनाई। दसवें नंबर पर फैंटेसी जॉनर की फिल्म ‘लोका: चैप्टर 1 – चंद्रा’ रही।

इस सूची में पांच हिंदी फिल्में शामिल हैं, जबकि तमिल सिनेमा की दो फिल्मों ने भी जगह बनाई। वहीं कन्नड़ और मलयालम सिनेमा से एक-एक फिल्म ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। यह दर्शाता है कि अब भारतीय सिनेमा सिर्फ एक भाषा या क्षेत्र तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विविध कहानियां वैश्विक दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें