फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Illegal Season 3: 'इललीगल सीजन 3' हुआ लीगली पास, दर्शकों को नेहा शर्मा और पियूष मिश्रा की एक्टिंग लगी लाजवाब

Thu, 30 May 2024 12:42 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इललीगल सीजन 3 - फोटो : इंस्टाग्राम
काफी इंतजार के बाद 'इललीगल सीजन 3' आखिरकार दर्शकों के सामने आ ही गया। इस शो में नेहा शर्मा और पीयूष मिश्रा के अलावा अक्षय ओबेरॉय, सत्यदीप मिश्रा, नील भूपालम और इरा दुबे जैसे मंझे हुए कलाकर अपने अभिनय का जलवा दिखा रहे हैं। इस कोर्ट रूम ड्रामा के इस सीजन में पहली बार नील भूपालम ही नजर आ रहे हैं। जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रहे इस शो को ट्वीटर पर कैसी प्रतिक्रिया मिल रही है चलिए आपको बताते हैं ---
विज्ञापन

2 of 5
नेहा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
'इललीगल सीजन 3' में नेहा शर्मा अपने अभिनय से दर्शकों को चकित करने में कामयाब रही हैं। एक ट्वीटर यूजर ने लिखा है, 'इस शो की जान नेहा शर्मा हैं। उन्होंने बेहतरीन काम किया है। उनके अभिनय में कोई खामी नहीं निकाली जा सकती है'। 
विज्ञापन

3 of 5
इललीगल सीजन 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

 'इललीगल सीजन 3' के पहले एपिसोड को देखने के बाद एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'इस शो को पियूष मिश्रा के लिए देखा जा सकता है। वे इस शो की जान और आत्मा हैं। उनकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है'। 

4 of 5
इललीगल सीजन 3 - फोटो : इंस्टाग्राम
नेहा शर्मा और पियूष मिश्रा जैसे मंझे कलाकारों से सजे इस शो को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। कोर्ट रूम ड्रामा के इस नए सीजन को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा है, 'इस शो के एपिसोड को एक के बाद एक लगातार देखा जा सकता है। यह एक बेहतरीन शो है। इसकी कहानी आपको शुरू से अंत तक बांधे रखती है। काफी समय बाद कुछ इतना लाजवाब देखने को मिला है'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'इललीगल सीजन 3' को परफेक्ट सीजन नहीं कहा जा सकता है, लेकिन फिर भी इसमें खामियां ढूंढना मुश्किल है। यह देखने लायक शो है। इसके सभी किरदार प्रशंसा के पात्र है। सबने अपने हिस्से के किरदार को शानदार तरीके से निभाया है, लेकिन पियूष मिश्रा की एक्टिंग के क्या कहने हैं'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें