फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Web Series: पसंद आई किलर सूप तो नेटफ्लिक्स पर देख डालिए ये वेब सीरीज, थ्रिल और सस्पेंस का मिलेगा डबल डोज

Mon, 22 Jan 2024 12:59 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वेब सीरीज - फोटो : अमर उजाला
मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज किलर सूप नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है। शो में कोंकणा सेन शर्मा भी अहम भूमिका में है। दर्शकों को यह वेब सीरीज काफी पसंद आ रही है। इस शो को देखने के बाद अगर आप ऐसा और भी थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर कंटेंट देखना चाहते हैं तो हमने आपके लिए पूरी लिस्ट तैयार कर रखी है। आइए जानते हैं इन शोज के बारे में...
Movies on Ramayan: रामायण पर आधारित हैं ये फिल्में, घर बैठे ओटीटी पर उठाएं आनंद
विज्ञापन

2 of 5
कोहरा - फोटो : सोशल मीडिया
कोहरा
नेटफ्लिक्स की हिंदी वेब सीरीज कोहरा एक शानदार थ्रिलर है, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा है। कहानी एक युवक की उसकी शादी से कुछ दिन पहले रहस्यमय मौत से शुरू होती है। जिसके बाद दो पुलिस अफसर मामले को सुलझाने के लिए एकजुट होते हैं। जैसे-जैसे वे घटना से जुड़ी पहेलियों सुलझाने की कोशिश करते हैं, उनका निजी जीवन वैसे-वैसे उलझता जाता है। इस सीरीज को बड़े ही रोचक अंदाज में पेश किया गया है, जो आपको निश्चित रूप से पसंद आएगा।
विज्ञापन

3 of 5
स्कूप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्कूप
स्कैम 1992 की टीम द्वारा बनाई गई स्कूप क्राइम रिपोर्टर जागृति की रोमांचक कहानी है, जिन पर अपने सहकर्मी की हत्या का आरोप है। इसमें उन्हें कानूनी व्यवस्था और अपने करीबी लोगों से खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए संघर्ष हुए दिखाया गया है। इस वेब सीरीज को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

4 of 5
सेक्रेड गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया
सेक्रेड गेम्स
विक्रमादित्य मोटवानी और अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी सेक्रेड गेम्स में सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे, पंकज त्रिपाठी जैसे सितारे नजर आए थे। सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस वेब सीरीज को समीक्षकों के साथ लोगों की भी खूब सराहना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली क्राइम 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दिल्ली क्राइम
नेटफ्लिक्स की दिल्ली क्राइम एक असाधारण संवेदनशील और साहसी विषय पर बनी वेब सीरीज है। शेफाली शाह अभिनीत इस सीरीज को वैध कारणों से आलोचकों और दर्शकों दोनों से प्रशंसा मिली। पहला सीजन दिसंबर 2012 में हुए निर्भया मामले से प्रेरित था। वहीं, दूसरे सीजन में भी पुलिस उपायुक्त वर्तिका चतुर्वेदी और उनकी टीम  भयानक अपराध को उजागर करते नजर आते हैं। 
Prasanth Varma EXCLUSIVE: प्रशांत का पीवीसीयू की फिल्म महाकाली पर बड़ा खुलासा, ‘जय हनुमान’ से पहले होगी रिलीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें