फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Metro In Dino: 'मेट्रो इन दिनों' की स्क्रीनिंग में भाई इब्राहिम के साथ पहुंचीं सारा, ये सितारे भी आए नजर

Thu, 03 Jul 2025 11:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Metro In Dino Screening: फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' कल शुक्रवार 04 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। उससे पहले आज गुरुवार रात इसकी स्क्रीनिंग हुई। इसमें फिल्म की कास्ट के अलावा कई सेलेब्स शामिल हुए।
विज्ञापन
1 of 6
फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' की स्क्रीनिंग में सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' रिलीज को तैयार है। कल शुक्रवार 04 जुलाई को फिल्म दर्शकों तक पहुंच रही है। इससे पहले फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई, जहां कई फिल्मी हस्तियां भी उपस्थित रहीं। फिल्म की हीरोइन सारा अली खान अपने भाई और एक्टर इब्राहिम अली खान के साथ स्क्रीनिंग में पहुंचीं। वहीं, लीड एक्टर आदित्य रॉय कपूर ने फातिमा सना शेख के साथ एंट्री की।
विज्ञापन

2 of 6
सारा-इब्राहिम अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सारा दीदी की फिल्म देखने पहुंचे इब्राहिम
फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में सारा अली खान लीड रोल अदा कर रही हैं। आज गुरुवार को स्क्रीनिंग में उनके भाई इब्राहिम अली खान भी पहुंचे। दोनों बहन-भाई ने साथ में एंट्री ली और पैपराजी को जमकर पोज दिए। सारा व्हाइट कलर के आउटफिट में बेहद प्यारी लग रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
आदित्य रॉय कपूर-फातिमा - फोटो : इंस्टाग्राम
आदित्य ने फातिमा के साथ दिए पोज
फिल्म की स्क्रीनिंग में लीड एक्टर आदित्य रॉय कपूर अभिनेत्री फातिमा सना शेख के साथ पहुंचे। दोनों ने साथ में पोज दिए। फातिमा रेड कलर के आउटफिट में स्टनिंग लुक में नजर आईं।
 

4 of 6
रकुल प्रीत-जैकी भगनानी - फोटो : इंस्टाग्राम
रकुल और जैकी भगनानी भी पहुंचे
इसके अलावा अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह भी अपने पति जैकी भगनानी के साथ स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। रकुल ब्लू कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में नजर आईं। कपल ने पैप्स को खूबसूरत पोज दिए।

Anshula Kapoor: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से की सगाई, फैंस के साथ साझा की लव स्टोरी

 
विज्ञापन

5 of 6
'मेट्रो इन दिनों' कास्ट - फोटो : अमर उजाला
ये सितारे हैं फिल्म का हिस्सा
फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' का निर्देशन अनुराग बसु ने किया है। सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर और फातिमा के अलावा इस फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी और अली फजल जैसे सितारे शामिल हैं। यह एक म्यूजिकल रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पंकज त्रिपाठी अपनी पत्नी और बेटी के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम
परिवार के साथ पहुंचे पंकज त्रिपाठी
अभिनेता पंकज त्रिपाठी भी फिल्म की स्क्रीनिंग में अपने परिवार के साथ शामिल हुए। एक्टर की पत्नी और बेटी ने पूरी लाइमलाइट लूट ली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें