साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं, जो फिल्म की कहानी और उनके कलाकार से जुड़ी हुई हैं। फिल्म की कास्ट अब तक पूरी तरह से तय नहीं हुई है, ऐसे में फिल्म में शामिल हो रहे कलाकारों के बारे में जानकारियां फैंस का उत्साह बढ़ा रही हैं। वहीं अब फिल्म में एक और अभिनेत्री की शामिल होने की खबरें तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रही हैं।