फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक रोशन से लेकर राजकुमार राव तक, इन कलाकारों ने बॉडी में किया इतना बदलाव कि पहचानना हुआ मुश्किल

Mon, 17 Nov 2025 12:41 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Actors: इस खबर में हम बॉलीवुड के उन कलाकारों के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने फिल्मों में अभिनय करने के लिए अपनी बॉडी में बड़े बदलाव किए।
विज्ञापन
1 of 6
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के कई ऐसे कलाकार हैं, जो अपने किरदार को निभाने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। कई कलाकार ऐसे हैं, जिन्होंने किरदार को रियल बनाने के लिए ट्रेनिंग ली। कई कलाकारों ने अपना वजन घटाया। आज हम उन कलाकारों के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने फिल्मों में किरदार निभाने के लिए अपनी बॉडी में बड़े बदलाव किए।
विज्ञापन

2 of 6
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
रणदीप हुड्डा
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'सरबजीत' में अभिनय करने के लिए रणदीप हुड्डा ने अपनी बॉडी में बड़ा बदलाव किया था। सरबजीत सिंह के किरदार में ढलने के लिए उन्होंने 28 दिन में अपना वजन 18 किलोग्राम कम कर लिया था। वजन घटने के बाद रणदीप हुड्डा को पहचानना मुश्किल हो रहा था। 

हनी ईरानी ने बेटे फरहान अख्तर की इस बात के लिए की तारीफ, कहा- पहली बार हुआ था गर्व

विज्ञापन

3 of 6
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन
साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'सुपर 30' काफी चर्चा में रही। यह फिल्म इसलिए भी चर्चा में रही थी क्योंकि फिल्म में आनंद कुमार का किरदार निभाने के लिए ऋतिक रोशन ने वजन बढ़ाया। उन्होंने अपने सिक्स पैक छोड़े थे, ताकि वह आम आदमी की तरह दिख सकें। उनके इस लुक की काफी तारीफ हुई थी।

4 of 6
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार राव
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'ट्रैप्ड' में राजकुमार राव ने एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया था, जो एक अपार्टमेंट फंस जाता है। इसके बाद वह कई दिनों तक भूखा रहता है। इस किरदार को निभाने के लिए उन्होंने अपना वजन घटाया था। वजन कम करने के दौरान उन्होंने ब्लैक कॉफी और गाजर खाया। 
विज्ञापन

5 of 6
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान
फिल्म 'दंगल' (2016) में आमिर खान ने पहले एक पहलवान, फिर दो बेटियों के कोच और पिता का किरदार निभाया है। कोच और पिता का किरदार निभाने के लिए आमिर खान ने पहले अपना वजन 27 किलो बढ़ा लिया। इसके बाद नौजवान पहलवान का किरदार निभाने के लिए उन्होंने वजन कम किया। फिल्म में उनकी अदाकारी को खूब पसंद किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
फरहान अख्तर
फरहान अख्तर उन कलाकारों में से एक हैं, जिन्होंने रियल दिखने के लिए अपनी बॉडी में बदलाव किए। फिल्म 'तूफान' (2021) में उन्होंने एक बॉक्सर का किरदार निभाया है। इसके लिए उन्होंने बॉक्सिंग की ट्रेनिंग ली। अपने किरदार के हिसाब से दिखने के लिए उन्होंने वजन कम किया और काफी मेहनत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें