कहो ना प्यार है
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साल 2000 की मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी के दिन हिंदी सिनेमा का वह मिथक टूटा जिसके मुताबिक साल के दूसरे शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्म हिट हो जाए तो ये बड़ी बात होती है। अपने बेटे ऋतिक रोशन को पिता राकेश रोशन ने इसी दिन बड़े परदे पर लॉन्च किया फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से। अमिषा पटेल, अनुपम खेर, दलीप ताहिल, मोहनीश बहल, व्रजेश हीरजी और हेमंत पांडे जैसे कलाकारों ने हनी ईरानी और जीतेंद्र (रवि कपूर) की इस कहानी में जो करिश्मे दिखाए, उसके चर्चे आज तक होते हैं।