हॉलीवुड फिल्म ‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
वीकेंड के बाद गिर रही फिल्म की कमाई
‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआती 2.15 करोड़ रुपए के साथ की थी। इसके बाद शनिवार और रविवार को वीकेंड पर फिल्म की कमाई में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। शनिवार को जहां फिल्म ने 4 करोड़ की कमाई की, तो वहीं रविवार को फिल्म का कलेक्शन 4.5 करोड़ रहा। लेकिन इसके बाद सोमवार से फिल्म की कमाई गिरनी शुरू हो गई। सोमवार को फिल्म ने 1.35 करोड़ की कमाई की, जबकि मंगलवार को फिल्म ने 1.45 करोड़ का कलेक्शन किया। अब बुधवार को फिल्म अभी तक सिर्फ 90 लाख ही जुटा पाई है।