फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How to Train Your Dragon Box Office: दूसरे दिन 'हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन' की कमाई में बढ़त दर्ज, जानिए कलेक्शन

Sat, 14 Jun 2025 09:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

How to Train Your Dragon Day 2 Collection: हॉलीवुड फिल्म 'हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन' इन दिनों भारतीय सिनेमाघरों में लगी है। शुक्रवार 13 जून को रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन सुस्त शुरुआत की। जानते हैं आज कैसा प्रदर्शन किया है?
विज्ञापन
1 of 5
'हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन' - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों सिनेमाघरों में फिल्म 'हाउसफुल 5' लगी है। तरुण मनसुखानी निर्देशित यह मल्टीस्टारर फिल्म 06 जून को रिलीज हुई। इसके सामने कल 13 जून को हॉलीवुड फिल्म  'हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन' ने थिएटर्स में दस्तक दी। हालांकि, ओपनिंग डे पर फिल्म सु्स्त रही। आज शनिवार को फिल्म का हाल कैसा रहा? जानते हैं 
विज्ञापन

2 of 5
'हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन' - फोटो : इंस्टाग्राम
दूसरे दिन कमाई में हुआ इजाफा
कल शुक्रवार को रिलीज के पहले दिन 'हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन' ने भारतीय सिनेमाघरों में 2.15 करोड़ रुपये का कारोबार कर शुरुआत की। वहीं, आज दूसरे दिन इसकी कमाई में कुछ बढ़त दर्ज हुई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक आज शनिवार को दूसरे दिन फिल्म ने 3.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का दो दिनों का कारोबार 5.91 करोड़ रुपये हो गया है। उम्मीद है कि कल फिल्म को रविवार की छुट्टी का भी भरपूर लाभ मिले।
विज्ञापन

3 of 5
'हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन' - फोटो : सोशल मीडिया
‘मिशन इंपॉसिबल 8’ के सामने कहां टिकी?
'हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन' के दो दिनों के भारतीय कारोबार की तुलना अगर टॉम क्रूज की बीते दिनों रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ के भारतीय कलेक्शन से करें तो यह काफी कम है। टॉम क्रूज की फिल्म ने पहले दिन 16.5 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। वहीं, दूसरे दिन 17 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 

4 of 5
हॉलीवुड फिल्म ‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
'हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन' की कहानी
‘मिशन इंपॉसिबल 8’ के सामने  फिल्म 'हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन' फिसड्डी साबित हुई है। 'हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन' में दिखाया गया है कि एक बड़े खतरे के कारण बर्क द्वीप पर वाइकिंग्स और ड्रैगन्स दोनों ही खतरे में पड़ गए हैं। ऐसे में एक वाइकिंग इंसान और एक नाइट फ्यूरी ड्रैगन टूथलेस के बीच की दोस्ती हो जाती है। दोनों मिलकर एक नए भविष्य की नींव रखते हैं। फिल्म में ड्रैगन वाले सीन्स जरूर कमाल के नजर आ रहे हैं। 

Housefull 5 Day 9 Collection: वीकएंड का फायदा नहीं उठा सकी फिल्म, क्या वर्ल्डवाइड 200 कराेड़ रुपये हुए पार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हॉलीवुड फिल्म ‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो मेसन थेम्स ने इस फिल्म में लीड रोल निभाया है। वहीं जेरार्ड जेम्स बटलर, निक फ्रॉस्ट, ग्रेबिल होवेल जैसे कई नामी हॉलीवुड कलाकार भी फिल्म में नजर आए। फिल्म को डीन डेब्लोइस द्वारा निर्देशित किया गया है। यह फिल्म एनिमेटेड मूवी ‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन (2010)’ का लाइव-एक्शन वर्जन है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें