हाउसफुल 2 की स्टारकास्ट
- फोटो : आईएमडीबी
हाउसफुल 2 में बदल गई स्टारकास्ट
पहली फिल्म के दो साल बाद 2012 में हाउसफुल की अगली कड़ी ‘हाउसफुल 2’ आई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख को छोड़कर मेन कास्ट पूरी तरह से बदली नजर आई। फिल्म की प्रमुख कास्ट में अक्षय-रितेश के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, जॉन अब्राहम, श्रेयस तलपड़े, असिन, जरीन खान, शाजान पदमसी, मिथुन चक्रवर्ती, ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, बोमन ईरानी और चंकी पांडे प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। लगभग 72 करोड़ के बजट में बनी साजिद खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने भारत में 112 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।