फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: 'हाउसफुल 5' पड़ी ठंडी तो 'ठग लाइफ' भी रही सुस्त, जानें हॉलीवुड फिल्म का भी कलेक्शन

Mon, 16 Jun 2025 07:53 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Housefull 5 Vs Thug Life: अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है, हालांकि अपने बजट जितना अब तक फिल्म नहीं कमा पाई है, वहीं कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' ने फैंस को काफी निराश किया है। चलिए जानते हैं फिल्मों के कलेक्शन के बारे में।  
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : IMDb
इन दिनों सिनेमा जगत में एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हो रही हैं, लेकिन हर फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही। जहां एक ओर ‘हाउसफुल 5’ वीकेंड में अच्छा प्रदर्शन कर रही है, वहीं दूसरी ओर साउथ की फिल्म ‘ठग लाइफ’ और हॉलीवुड की ‘हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। आइए जानते हैं इन तीनों फिल्मों का वीकेंड पर कैसा रहा कलेक्शन और दर्शकों का क्या रहा रिएक्शन।
 
विज्ञापन

2 of 5
हाउसफुल 5 - फोटो : सोशल मीडिया
‘हाउसफुल 5’ की रफ्तार अब हुई धीमी 
अक्षय कुमार और रितेश देशमुख स्टारर ‘हाउसफुल 5’ बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे सुस्त पड़ती जा रही है। हालांकि फिल्म ने वीकेंड पर एक बार फिर अच्छी खासी कमाई कर ली है। रिलीज के 10वें दिन यानी रविवार को इस फिल्म ने 11.72 करोड़ रुपये की कमाई की, जो इसके पिछले दिन की तुलना में अच्छा सुधार है। अब तक फिल्म ने कुल 154.47 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

ये खबर भी पढ़ें: Mouni Roy: पैपराजी से अपना चेहरा छिपाती नजर आईं मौनी रॉय, एक्ट्रेस का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
विज्ञापन

3 of 5
हाउसफुल 5 - फोटो : इंस्टाग्राम
दर्शकों को इंप्रेस नहीं कर पाई फिल्म
हालांकि, इतने बड़े स्टारकास्ट और भारी-भरकम बजट के बावजूद फिल्म दर्शकों को अपनी कहानी से ज्यादा प्रभावित नहीं कर पा रही है। कॉमेडी बेस्ड इस फ्रेंचाइजी की यह पांचवीं किस्त है, लेकिन इस बार इसका जादू फीका नजर आ रहा है। समीक्षकों की मानें तो फिल्म की स्क्रिप्ट कमजोर है और पंचलाइन उतनी असरदार नहीं, जिससे दर्शकों को गुदगुदाया जा सके।

 

4 of 5
ठग लाइफ - फोटो : यूट्यूब
‘ठग लाइफ’का बॉक्स ऑफिस पर हल्का प्रदर्शन
तमिल फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कमल हासन और मणि रत्नम की ‘ठग लाइफ’ से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म इन उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। दूसरे रविवार को फिल्म ने केवल 69 लाख रुपये का कारोबार किया, जबकि शनिवार को इसकी कमाई 93 लाख रुपये रही। अब तक फिल्म ने कुल मिलाकर 46.37 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है, जो इसके 200 करोड़ के बजट के मुकाबले बेहद कम है। विशेषज्ञों का मानना है कि फिल्म की कहानी भले ही दमदार हो, लेकिन इसकी मार्केटिंग और कनेक्टिविटी में कुछ खामियां हैं, जिस कारण यह दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में असफल रही है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन - फोटो : इंस्टाग्राम@httydragon
‘हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन’के आंकड़े अभी कमजोर
हॉलीवुड की चर्चित एनिमेटेड फिल्म ‘हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ के लाइव एक्शन वर्जन ने भारत में रिलीज के पहले तीन दिनों में कुल 11.29 करोड़ रुपये की कमाई की है। शनिवार को फिल्म ने 4.39 करोड़ और रविवार को 4.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले दिन की कमाई 2.15 करोड़ रुपये रही थी। हालांकि यह फिल्म तकनीकी रूप से बेहद शानदार है और विजुअल इफेक्ट्स से भरपूर है, लेकिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसका रिस्पॉन्स फिलहाल औसत ही कहा जा सकता है। इसे बच्चों और युवाओं का ज्यादा प्यार मिल रहा है, पर फुल फैमिली ऑडियंस अब तक थिएटर तक नहीं पहुंची है।

तीनों फिल्मों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। ‘हाउसफुल 5’ अपने पुराने ब्रैंड वैल्यू के कारण कुछ हद तक टिक रही है, वहीं ‘ठग लाइफ’ और ‘हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ को अभी लंबा रास्ता तय करना होगा। आने वाले हफ्तों में इन फिल्मों की किस्मत क्या मोड़ लेती है, यह देखना दिलचस्प होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें