भूल भुलैया 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भूल भुलैया सीरीज
ओरिजिनल इंडियन हॉरर-कॉमेडी क्लासिक फिल्म 'भूल भुलैया' आज भी देखने लायक है। 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन और शाइनी आहूजा हैं। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और नीरज वोरा, मनीषा कोर्डे और मधु मुत्तम द्वारा लिखित यह फिल्म एक एनआरआई और उसकी पत्नी की कहानी है, जो भूतों के बारे में चेतावनियों को अनदेखा करते हुए अपने पैतृक घर में रहने का फैसला करते हैं। अजीबोगरीब घटनाओं के बाद मनोचिकित्स्क बने अक्षय कुमार को बुलाना पड़ता है। वहीं, इसका सीक्वल भी फैंस को पसंद आया, जिसमें कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी हैं। फिल्म में भूतनी के रूप में तब्बू से इनका सामना होता है। वहीं, अब फिल्म की तीसरी किस्त इस साल दिवाली में रिलीज होगी।