कान फिल्म फेस्टिवल के बाद जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा की फिल्म ‘होमबाउंड’ अब टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में छाई हुई है। यहां ‘होमबाउंड’ का प्रीमियर हुआ, जिसमें निर्देशक नीरज घेवान समेत फिल्म की कास्ट मौजूद रही। इस दौरान अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने फैंस के साथ भी बातचीत की, उन्हें ऑटोग्राफ दिए और उनके साथ सेल्फी भी ली। जान्हवी का लुक भी अब वायरल है।