फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटते रिश्ते: दो साल की डेटिंग के बाद अलग हुए गीगी हदीद और जयान मलिक, गीगी की मां ने लगाए गंभीर आरोप

Fri, 29 Oct 2021 01:00 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ब्रेकअप की खबर सामने आने के बाद से एक स्टेटमेंट जारी किया गया है। इसमें कहा गया कि गीगी अब सिर्फ अपनी बेटी खाई के बारे में अच्छा सोच रही हैं। 
विज्ञापन
1 of 3
गीगी हदीद, जयान मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर सुपरमॉडल गीगी हदीद और गायक जयान मलिक की राहें अलग हो गईं। दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद गीगी और जयान का ब्रेकअप हो गया। गीगी हदीद की मां योलांडा हदीद के जयान पर लगाए मारने के आरोप के बाद ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ गईं। परिवार के एक करीबी मित्र ने बताया कि अब गिगी और जयान साथ नहीं हैं। वह दोनों अपनी बेटी के अच्छे माता पिता हैं और मिलकर उसका ख्याल रखते हैं। हालांकि योलांडा को अपनी बेटी गीगी की कुछ ज्यादा ही चिंता है और वह अपनी बेटी और नातिन के लिए सब कुछ बहुत अच्छा चाहती है।

गीगी हदीदी और जयान मलिक हुए अलग

ब्रेकअप की खबर सामने आने के बाद से एक स्टेटमेंट जारी किया गया है। इसमें कहा गया कि गीगी अब सिर्फ अपनी बेटी खाई के बारे में अच्छा सोच रही हैं। उन्हें बस इस वक्त निजता चाहिए। वहीं इस मामले में योलांडा या जयान मलिक की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

2 of 3
जयान मलिक, गीगी हदीद - फोटो : सोशल मीडिया
गुरुवार को जयान मलिक ने उन रिपोर्टों के बाद एक बयान जारी किया जिसमें ये कहा गया था कि गीगी की मां योलांडा जयान के खिलाफ मारपीट के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज करने पर विचार कर रही हैं। इन दावों पर बात करते हुए मलिक ने जवाब दिया और इन आरोपों को झूठा बताते हुए खारिज कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
जयान मलिक, गीगी हदीद - फोटो : सोशल मीडिया
मलिक ने कहा कि, 'जैसा की आप सभी जानते हैं कि मैं एक निजी इंसान हूं और मैं अपनी बेटी के लिए एक बेहद ही सुरक्षित माहौल बनाना चाहता हूं जहां वह बड़ी हो। एक ऐसी जगह जहां परिवार के झगड़े सबके सामने दुनिया को दिखाने के लिए पेश कर दिए जाते हों। ऐसी जगह बनाने के प्रयास में मैंने फैसला किया है कि मैं अपने पार्टनर के परिवार के सदस्य के साथ हुए बहस से आने वाले दावों का विरोध नहीं करने के लिए सहमत हुआ हूं। वह हमारे घर में तब आ गई थीं जब मेरी पार्टनर हफ्तों पहले से दूर थी'। जयान ने कहा कि, 'यह तभी भी और आज भी एक निजी मामला ही है लेकिन ऐसा लग रह है कि मेरी तमाम कोशिशों के बाद कि ऐसी बातें घर से बाहर ना निकलें यह पूरी तरह से सामने आ गई। मैं अपनी बेटी के लिए ऐसा नहीं चाहता था'।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें