फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2019: विकीपीडिया ने जारी की लिस्ट, टॉप 25 में शामिल हैं ये नाम

Sun, 29 Dec 2019 07:02 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विकीपीडिया लिस्ट - फोटो : Social Media
साल 2019 जल्द ही लोगों को अलविदा कहने वाला है। इस साल कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुईं। इन वेब सीरीज और फिल्मों को काफी पसंद किया गया। वहीं इनसे जुड़े सवाल भी लोगों के मन में रहे जिनको विकीपीडिया पर खोजा गया। इस लिस्ट में बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों ही शुमार है। विकीपीडिया ने अपनी एक लिस्ट जारी की है। जिसमें बताया गया है कि इस साल किस-किस आर्टिकल को सबसे ज्यादा बार पढ़ा गया है।
विज्ञापन

2 of 5
विदेशी वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में टॉप पर 'एवेंजर्स एंडगेम' रही तो वहीं टॉप 25 की लिस्ट में 'लिस्ट ऑफ बॉलीवुड फिल्म 2019' ने भी अपनी जगह बनाई। 1 करोड़ 14 लाख लोगों ने इस पूरे साल में बॉलीवुड फिल्मों के बारे में पढ़ा है। इस आर्टिकल में हर महीने के हिसाब से लिस्ट दी गई है। साथ ही उन फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में भी जानकारी दी गई है।
 
विज्ञापन

3 of 5
लिस्ट ऑफ बॉलीवुड फिल्म्स 2019 - फोटो : Social Media
इसमें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आधार पर टॉप-10 फिल्मों की लिस्ट में पहले नंबर पर यश राज बैनर तले बनी फिल्म 'वॉर' है। तो दूसरे नंबर पर शाहिद कपूर स्टारर फिल्म कबीर सिंह है। लगातार तीसरे, चौथे और पांचवे नंबर पर उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, भारत, मिशन मंगल शामिल है। इसके बाद 'हाउसफुल 4, गली ब्वॉ़य, टोटल धमाल, छिछोरे और अंत में ऋतिक की फिल्म 'सुपर 30' ने अपनी जगह बनाई है।

4 of 5
avengers endgame - फोटो : social media
बात करें इस लिस्ट की तो इसमें सबसे टॉप पर 'एवेंजर्स: एंडगेम' है। इस फिल्म के बारे में चार करोड़ 38 लाख लोगों ने पढ़ा है। गौरतलब है कि इस फिल्म को दर्शकों का भी खूब प्यार मिला था। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर डेथ इन 2019 को सबसे ज्यादा बार खोजा गया। आगे देखें पूरी लिस्ट...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोकर - फोटो : सोशल मीडिया

विकीपीडिया के साल 2019 में सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले आर्टिकल:

1. एवेंजर्स एंडगेम (Avengers: Endgame, 43,847,319 pageviews)
2. डेथ इन 2019 (Deaths in 2019, 36,916,847)
3. टेड बन्डी (Ted Bundy, 29,062,988)
4. फ्रैडी मर्करी (Freddie Mercury, 26,858,123)
5. चेर्नोबिल डिजास्टर (Chernobyl disaster, 25,195,814)
6. लिस्ट ऑफ हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म्स (List of highest-grossing films, 24,547,640)
7. जोकर (2019 फिल्म) (Joker 2019 film, 22,062,357)
8. लिस्ट ऑफ मार्वेल सिनेमेटिक यूनिवर्स फिल्म्स (List of Marvel Cinematic Universe films, 21,467,603)
9. बिली एलिश (Billie Eilish, 19,638,478)
10. किआनु रीव्स (Keanu Reeves, 16,622,576)
11. जैफरी एप्सटीन (Jeffrey Epstein, 15,905,486)
12. गेम ऑफ थ्रोन्स (सीजन 8) (Game of Thrones (season 8), 15,643,215)
13. कैप्टन मार्वेल (फिल्म) (Captain Marvel (film), 15,631,936)
14. गेम ऑफ थ्रोन्स (Game of Thrones, 15,252,675)
15. एलिजाबेथ द्वितीय (Elizabeth II, 14,808,717)
16. लिस्ट ऑफ बॉलीवुड फिल्म्स 2019 (List of Bollywood films of 2019, 14,213,919)
17. यूनाइटेड स्टेट्स (United States, 13,981,783)
18. डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump, 13,961,113)
19. स्पाइडरमैन: फार फ्रॉम होम (Spider-Man: Far From Home, 13,468,700)
20. वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड (Once Upon a Time in Hollywood, 12,958,871)
21. यूट्यूब (YouTube, 12,537,494)
22. 2019 इन फिल्म (2019 in film, 11,338,657)
23. निप्सी हसल (Nipsey Hussle, 11,308,502)
24. जैसन मोमोआ (Jason Momoa, 11,304,629)
25. एलेक्जेन्ड्रिया ओकेजियो-कोर्टेज (Alexandria Ocasio-Cortez, 11,000,322)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें