महाकुंभ में क्रिस मार्टिन और डकोटा जॉनसन
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
कोल्डप्ले के क्रिस मार्टिन गर्लफ्रेंड संग महाकुंभ पहुंचे
इस साल महाकुंभ जैसा आयोजन भारत में हुआ। प्रयागराज में गंगा जी में स्नान करने के लिए कई बाॅलीवुड सेलेब्स पहुंचे। महाकुंभ का हिस्सा ब्रिटिश म्यूजिक बैंड कोल्डप्ले के क्रिस मार्टिन भी बने। वह महाकुंभ में अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन के साथ पहुंचे। दोनों ने प्रयागराज में गंगा जी में डूबकी लगाई।
इन सेलिब्रिटीज के म्यूजिक कॉन्सर्ट ने भी मचाई धूम
इस साल ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले ने ‘म्यूजिक ऑफ द स्फेयर्स वर्ल्ड’ टूर भारत में किया। जनवरी महीने में कई शहरों में जाकर उन्होंने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया। कोल्डप्ले के अलावा जॉन मेयर, एनरिक इग्लेसियस जैसे चर्चित सिंगर ने भी अपने-अपने म्यूजिक टूर भारत में किए।