फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2022: इस साल हॉलीवुड को भी लगा झटका, इन सितारों ने दुनिया को कहा अलविदा

Wed, 28 Dec 2022 09:38 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
2022 में इन हॉलीवुड सितारों ने कहा दुनिया को अलविदा - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2022 खत्म होने को है। इस साल ने सभी को कई खट्टी-मीठी यादें तो कुछ कड़वी यादें भी दीं। यह साल सितारो के लिए भी अच्छी और बुरी दोनों तरह की यादें देकर गया। 2022 में हॉलीवुड के भी कई सितारें इस दुनिया से अलविदा कह गए, जो इंडस्ट्री और फैंस के लिए स्तब्ध कर गया।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
विलियम हर्ट - फोटो : social media
जाने-माने अभिनेता विलियम हर्ट ने कई फिल्मों में शानदार काम किया था। वह टॉप डायरेक्टर के साथ काम करने के लिए जाने जाते थे। 13 मार्च 2022 को अभिनेता ने अपने 72वें जन्मदिन से एक हफ्ते पहले इस दुनिया से अलविदा कह दिया।
विज्ञापन

3 of 8
ऐनी हेचे - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड एक्ट्रेस ऐनी हेचे की मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया था। पांच अगस्त को उनकी कार लास एंजिल्स में एक जलती बिल्डिंग से जा टकराई, जिसके एक हफ्ते बाद एक्ट्रेस ने इलाज के दौरान 11 अगस्त को 53 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।

4 of 8
जॉन स्टॉल - फोटो : social media
'गेम्स ऑफ थ्रोन्स' में रिकार्ड कारस्टॉर्क के किरदार के लिए फेमस रहे दिग्गज अभिनेता जॉन स्टॉल भी इसी साल 68 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह गए। उन्होंने दो मार्च 2022 को अंतिम सांस ली।
विज्ञापन

5 of 8
जेसन डेविड फ्रैंक - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड एक्टर और पावर रेंडर्स स्टार जेसन डेविन ने इस साल 19 नवंबर को 49 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। जानकारी सामने आई थी कि उन्होंने आत्महत्या की है। इस खबर से उनके दोस्तों और फैंस को गहरा झटका लगा था।
विज्ञापन

6 of 8
अभिनेता रे लिओटा - फोटो : ANI
अमेरिका के मशहूर अभिनेता रे लिओटा ने 26 मई 2022 को 67 वर्ष की आयु में इस दुनिया से अलविदा कह दिया। उस दौरान वह डोमिनिकन गणराज्य में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। उन्हें गुड फेलस फिल्म में डकैत हेनरी हिल की  भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था।
विज्ञापन

7 of 8
रुथ मैडोक - फोटो : insta
रुथ मैडोक हॉलीवुड की दुनिया का एक बड़ा नाम थीं। सिटकॉम टीवी सीरीज हाय-डी-हाय से पहचान बनाने वाली रुथ मैडोक एक्टर के साथ ही जानी-मानी सिंगर भी थीं। इस दिग्गज एक्ट्रेस ने 9 दिसंबर को दुनिया से अलविदा कह दिया।
विज्ञापन

8 of 8
Stephen Boss - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड जगत के लिए मशहूर डांसर, एक्टर और डीजे स्टीफिन बॉस के निधन की खबर बेहद स्तब्ध कर देने वाली थी। 13 दिसंबर 2022 को अभिनेता का निधन हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया थी कि उनकी बॉडी लास एंजिल्स स्थित एक होटल के कमरे में मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें