हॉलीवुड सिनेमा की ऐसी कई शानदार फिल्में रही हैं जिन्होंने दुनियाभर में अपनी खास छाप छोड़ी है। उनमें से एक सुपरहीरो आधारित फिल्म एक्स-मैन भी है। एक्स-मैन फिल्म को आज 20 साल हो चुके हैं। वैसे तो फिल्म का हर किरदार अपने आप में सबसे अलग था, लेकिन जिस किरदार की आज भी सबसे ज्यादा चर्चा होती है, वह अभिनेता ह्यू जैकमैन का किरदार वूल्वरिन है।