राइटर गिल्ड ऑफ अमेरिका के सदस्यों द्वारा हड़ताल पर गए एक महीने हो गए हैं। अभी तक कुछ खास निष्कर्ष निकलता नजर नहीं आ रहा है, जिसकी वजह से लगातार शोज की शूटिंग बंद होती जा रही है। अब तक लेखकों के हड़ताल की वजह से 'डेयर डेविल बॉर्न अगेन', 'एबट एलिमेंट्री', 'स्ट्रेंजर थिंग्स', 'सैटरडे नाइट लाइव' जैसे कई शो की शूटिंग बंद हो चुकी है।