हॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली एक्ट्रेस विनोना राइडर इन दिनों अपनी अपकमिंग रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'डेस्टिनेशन वेडिंग' के प्रमोशन में लगी हुई हैं। इस फिल्म में उनके साथ हॉलीवुड एक्टर कियानू रीव्स मुख्य भूमिका में हैं। गौरतलब है कि विनोना और कियानू लंबे समय बाद एक साथ बड़े परदे पर नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 4
इस बीच विनोना राइडर ने कियानू रीव्स और अपने एक किस्से को दुनिया के सामने बताया है। जिसे जानने के बाद खुद कियानू और उनके फैंस भी हैरान है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो 'डेस्टिनेशन वेडिंग' के प्रमोशन के दौरान विनोना राइडर ने खुलासा किया कि 26 साल पहले उन्होंने कियानू रीव्स से फिल्म 'ड्रैकुला' के सेट पर सच में शादी कर ली थी।
विज्ञापन
3 of 4
अपनी बात को विस्तार में बताते हुए विनोना राइडर ने कहा है कि साल 1992 में आई फिल्म 'ड्रैकुला' के एक सीन में उन्हें और कियानू रीव्स को शादी करनी थी। इस बात से बेखबर कियानू की सच में विनोना राइडर के साथ शादी हो गई थी। 26 साल बाद हुए इस खुलासे को जब कियानू रीव्स ने विनोना के मुंह से सुना तो वह काफी हैरान रह गए। उन्होंने विनोना से पूछा की क्या सच में ऐसा हुआ था.?? इसके बाद विनोना ने उन्हें यह पूरा सीन याद दिलाया।
आपको बता दें कि साल 1992 में आई विनोना राइडर और कियानू रीव्स अभिनीत फिल्म 'ड्रैकुला' उस समय साल की सबसे सुपरहिट फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यह फिल्म मशहूर लेखक ब्रैम स्टोकर की नॉबल पर आधारित फिल्म थी।