94वें ऑस्कर अवॉर्ड के दौरान विल स्मिथ द्वारा क्रिस रॉक को थप्पड़ मारे जाने के कुछ महीनों के बाद अब इस पर अभिनेता की प्रतिक्रिया सामने आई है। विल स्मिथ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्टर ने कॉमेडियन से माफी मांगी है। वीडियो में उन्होंने यह भी बताया कि वह क्रिस रॉक के पास पहुंचे थे, लेकिन कॉमेडियन अभी बात करने के लिए तैयार नहीं हैं। कॉमेडियन को थप्पड़ मारने के लिए एक्टर ने क्रिस के परिवार, अकादमी के नामांकित व्यक्तियों के साथ-साथ उनके परिवार से भी माफी मांगी है।