फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मशहूर एक्टर के बेटे ने चाकू से गोदकर की मां की हत्या, पुलिस ने मारी गोली

Thu, 17 Oct 2019 07:16 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Ron Ely - फोटो : Social Media
1960 के दशक की फेमस टीवी श्रृंखला टार्जन के स्टार रॉन एली के बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी है। रॉन के बेटे कैमरून एली ने मंगलवार की शाम कैलिफोर्निया स्थित घर पर अपनी मां को चाकू से गोद डाला।
विज्ञापन

2 of 4
Ron Ely - फोटो : Social Media
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 62 वर्षीय वैलेरी लुंडीन एली के शरीर पर चाकू के कई घाव पाए गए। बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस दौरान एक्टर रॉन भी घर पर ही मौजूद थे। हालांकि उन्हें किसी भी तरह की चोट नहीं आई है। 
विज्ञापन

3 of 4
Ron Ely - फोटो : Social Media
मौके पर पहुंची पुलिस ने कैमरून की तलाश शुरू कर दी। उनके घर में ही छुपे होने की खबर थी। जब कैमरून ने पुलिसवालों को धमकी देनी शुरू की तो पुलिसवालों ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन

4 of 4
Ron Ely - फोटो : Social Media
वहीं दूसरी तरफ एक्टर रॉन को अस्पताल भी ले जाया गया जहां उनकी जांच की गई। हालांकि बाद में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बता दें, मामला एक पारिवारिक विवाद से शुरू हुआ। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। हालांकि विवाद किस बात तो लेकर था ये साफ नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें