फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी क्रिएटिव नहीं होने के आरोप में नौकरी से निकाले गए थे वॉल्ट डिज्नी, 22 बार अपने नाम किया ऑस्कर

Tue, 20 Apr 2021 10:18 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वॉल्ट डिज - फोटो : सोशल मीडिया
वॉल्ट डिज्नी को 20वीं सदी के सबसे क्रिएटिव, इनोवेटिव और प्रतिभाशाली लोगों में गिना जाता है। वे एक साथ एनीमेटर, व्यायस एक्टर और फिल्म प्रोड्यूशर थे। कार्टून की दुनिया में उनका कोई सानी नहीं है। 22 ऑस्कर के साथ फिल्म प्रोड्यूशर के रूप में सबसे अधिक अकादमी अवार्ड जीतने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है। हालांकि आपको यह जानकर हैरानी होगी कि शुरुआती करियर में उन्हें एक अखबार ने यह कहकर नौकरी से निकाल दिया था कि वे क्रिएटिव नहीं हैं और अपने काम में कल्पनाशीलता का यूज नहीं करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
वॉल्ट डिज - फोटो : सोशल मीडिया
पांच दिसंबर 1901 को शिकागो में जन्में वॉल्ट डिज्नी को बचपन से ही सबसे अलग और अनोखा शौक था, और वो था कार्टून बनाने का। वे हॉलीवुड कलाकार बनना चाहते थे, लेकिन ऐसा कभी नही हुआ। मात्र 19 साल की उम्र में उन्होनें अपनी कार्टून कंपनी खोल ली थी, लेकिन उनका एक भी कार्टून नही बिका और पैसे की कमी के चलते उनके पास किराये और खाने के पैसे भी नही थे, इसलिए उन्हे अपने दोस्तों के पास रहना पड़ता था।
विज्ञापन

3 of 5
वॉल्ट डिज - फोटो : सोशल मीडिया
22 साल की उम्र तक उनके पास खाने-पीने के पैसे भी नही थे, लेकिन वे पीछे नही हटे। हर जगह से उन्हें निराशा मिली न्यूजपेपर से भी उन्हें आलसी और निकम्मा बताकर निकाल दिया था। 25 साल की उम्र में उन्होने एक गैराज को स्टूडियो में तब्दील किया और पांच साल बाद उन्हें 'एलिस इन कार्टूनलैंड' और 'ओसवर्लड दि रेबिट' के ऐनिमेशन से पहली सफलता मिली। यह सफलता छोटी ही थी क्योंकि 1928 में ओसवर्लड दि रेबिट के उनके सहकर्मियों ने उनका साथ छोड़ दिया। 

4 of 5
वॉल्ट डिज - फोटो : सोशल मीडिया
कार्टून बनाने के शौक के चलते एक दिन उन्होनें ट्रेन में मिक्की माउस  बनाया जो बाद में उनकी कंपनी का सिंबल भी बन गया। यही वो कार्टून है जिसने उन्हे दुनिया की सैर कराई। इस कार्टून ने उन्हें रातों रात नाम और शोहरत दिलाई। उनका ये कार्टून आज तक हर उम्र के लोगो पर कब्जा जमाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वॉल्ट डिज - फोटो : सोशल मीडिया
वॉल्ट एक प्रोड्यूसर, एक वॉइस ऑर्टिस्ट और एक एनिमेटर थे। युनाइटेड स्टेट्स में उन्हें एक कल्चरल आइकन के तौर पर जाना जाता है। स्नो व्हाइट एंड द सेवन ड्वार्फ्स, फैनटैसिया, डंबो, बांबी और मैरी पोपिंस शामिल हैं। बता दें कि वॉल्ट डिज्नी को उनके पूरे करियर के दौरान 59 बार ऑस्कर अवॉर्ड की विभिन्न श्रेणियों के लिए नॉमिनेट किया गया. जिसमें उन्होंने 22 बार ये अवॉर्ड अपने नाम किया। मालूम हो कि इतने ज्यादा बार अवॉर्ड जीतने वाले वॉल्ट एकलौते शख्स हैं। उनके बाद अवॉर्ड जीतने के मामले में म्यूजिशियन एलफर्ड न्यूमैन का नंबर आता है जिन्होंने कुल नौ ऑस्कर्स जीते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें