फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Upcoming Hollywood Movies: अगले तीन महीने रहेगा हॉलीवुड का दबदबा, जानें कौन सी फिल्में देंगी बॉलीवुड को टक्कर

Thu, 16 Jun 2022 10:08 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
हॉलीवुड की आगामी फिल्में - फोटो : social media
सिनेमाघरों में अब साउथ बनाम बॉलीवुड की लड़ाई आए दिन देखने को मिल रही है। स्टार्स की बयान बाजी से लेकर बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के टकराव तक साउथ और बॉलीवुड की यह लड़ाई गरमाती जा रही है। लेकिन इस आपस की लड़ाई में कहीं फिल्म इंडस्ट्री के लोग बाहरी खतरे को अनदेखा तो नहीं कर रहे। पढ़कर लगा होगा सिनेमाघरों में कौन सा बाहरी खतरा..लेकिन आपको याद हो तो साउथ और बॉलीवुड के साथ-साथ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड की फिल्में भी लगातार रिलीज हो रही हैं। हॉलीवुड फिल्में कमाई और दर्शकों से मिल रही प्रतिक्रियाओं दोनों के मामले में कड़ी टक्कर भी दे रही हैं। पिछले दिनों रिलीज हुई मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' से लेकर 'टॉप गन मेवरिक' तक यह एक्शन और रोमांच से भरपूर फिल्में लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। ऐसा ही उम्मीद अगले तीन महीनों में आने वाली हॉलीवुड फिल्मों से की जा रही है। आइए जानते अगले तीन महीनों में कौन सी फिल्में रिलीज होंगे।
विज्ञापन

2 of 10
लाइटईयर - फोटो : social media
फिल्म का नाम- लाइटईयर
कहां होगी रिलीज- सिनेमाघर
कब होगी रिलीज- 17 जून, 2022
मशहूर फ्रेंचाइजी 'टॉय स्टोरी' की आगामी फिल्म बज लाइटईयर की कहानी दिखाती है। जो अपने साथियों के साथ एक रोमांचक अंतरिक्ष यात्रा पर निकलता है। एक्शन और एडवेंचर से भरपूर इस सफर में बज और उसकी टीम को बहुत सी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। एनिमेशन के दीवानों के लिए पिक्सार और डिज्नी साथ मिलकर एक नई कहानी पेश करने जा रहे हैं, जो दर्शकों को एक बार फिर टॉय्ज की दुनिया की सैर कराने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

3 of 10
स्पाइडरहेड - फोटो : social media
फिल्म का नाम- स्पाइडर हेड
कहां होगी रिलीज- नेटफ्लिक्स
कब होगी रिलीज- 17 जून,2022
मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स के सूपरहीरो 'थॉर' की भूमिका निभाने वाले अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ ओटीटी पर भी अपनी किस्मत आजमाते रहते हैं। एक बार फिर वह ऐसा करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर उनकी साइंस फिक्शन फिल्म 'स्पाइडर हेड' रिलीज हो रही है, जिसमें वह एक साइंटिस्ट की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। वह जेल में कैदियों के ऊपर ड्रग्स के जरिए एक्सपेरिमेंट्स करते हैं, जिसके परिणाम भयावह होते हैं।  

4 of 10
मिनियंस द राइज ऑफ ग्रू - फोटो : social media
फिल्म का नाम- मिनियंस: द राइज ऑफ ग्रू
कहां होगी रिलीज- सिनेमाघर
कब होगी रिलीज- 1 जुलाई,2022
'लाइटईयर' के बाद अगले महीने एक और एनिमेशन फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। यूनिवर्सल पिक्चर्स की फिल्म 'मिनियंस: द राइज ऑफ ग्रू' 1 जुलाई को रिलीज होगी। यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसमें फिल्म के विलेन को बढ़ते हुए दिखाया गया है। पूरी कहानी छोटे-छोटे पीले मिनियंस के इर्द-गिर्द घूमेगी।
विज्ञापन

5 of 10
'थॉर लव एंड थंडर' - फोटो : social media
फिल्म का नाम- थॉर:लव एंड थंडर
कहां होगी रिलीज- सिनेमाघर
कब होगी रिलीज- 7 जुलाई, 2022
'डॉक्टर स्ट्रेंज: इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' के बाद मार्वल सिनेमेटिक स्टूडियो अपनी आगामी फिल्म 'थॉर: लव एंड थंडर' रिलीज करने जा रहा है। फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ थॉर के रूप में तीन साल बाद पर्दे पर वापसी करते नजर आएंगे, जिसमें वह एक नए विलेन गौर से लड़ते दिखाई देंगे। उनका साथ देने के लिए नताली पोर्टमैन भी वापसी कर रही हैं। इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 10
फिल्म- द ग्रे मैन - फोटो : Social media
फिल्म का नाम- द ग्रे मैन
कहां होगी रिलीज- थिएटर्स और नेटफ्लिक्स
कब होगी रिलीज- 15 जुलाई, 2022
मशहूर हॉलीवुड निर्देशक एंथनी और जो रूसो के निर्देशन में बनी फिल्म 'द ग्रे मैन' 15 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद, यह फिल्म 22 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। मेगा बजट एक्शन-थ्रिलर फिल्म की कहानी एक फ्रीलांस हत्यारे और पूर्व सीआईए ऑपरेटिव कोर्ट जेंट्री (रेयान) के इर्द-गिर्द घूमती है। 'द ग्रे मैन' में  रेयान गोसलिंग, क्रिस इवांस, एना डी अरमास, रेगे-जीन पेज, जेसिका हेनविक, बिली बॉब थॉर्नटन, वैगनर मौरा और साउथ सुपरस्टार धनुष भी हैं।    
विज्ञापन

7 of 10
नोप - फोटो : social media
फिल्म का नाम- नोप
कहां होगी रिलीज- सिनेमाघर
कब होगी रिलीज- 22 जुलाई, 2022
केके पाल्मर स्टारर यह एक हॉरर फिल्म है, जो कैलिफोर्निया में रहने वाले लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है। उन्हें ऐसी रहस्यमय शक्ति का सामना करना पड़ता है जो मानव और पशु व्यवहार को प्रभावित करता है।

8 of 10
ब्रैड पिट जल्द 'बुलेट ट्रेन' में आएंगे नजर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म का नाम- बुलेट ट्रेन 
कहां होगी रिलीज- सिनेमाघर
कब होगी रिलीज-  5 अग्सत, 2022
हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट की आगामी फिल्म 'बुलेट ट्रेन', 5 अगस्त को भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह मल्टीस्टारर एक्शन कॉमेडी फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में पिट एक अनुभवी हत्यारे, लेडीबग का किरदार निभा रहे हैं। वह अपना यह आपराधिक जीवन छोड़ना चाहता है, लेकिन टोक्यो से क्योटो जाने वाली बुलेट ट्रेन पर एक ब्रीफकेस इकट्ठा करने के लिए अपने हैंडलर मारिया बीटल द्वारा इस पेशे में द्वारा वापस खींच लिया जाता है। 

9 of 10
समारिटन - फोटो : social media
फिल्म का नाम- समारिटन 
कहां होगी रिलीज- सिनेमाघर
कब होगी रिलीज-  26 अग्सत, 2022
'समारिटन' एक अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन जूलियस एवरी द्वारा किया गया है। फिल्म में हॉलीवुड सुपरस्टार सिल्वेस्टर स्टेलोन और जेवन वाल्टन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म एक ऐसे लड़के की कहानी पेश करती है, जो पौराणिक सुपरहीरोज की खोज करने निकलता है।
विज्ञापन

10 of 10
पिनोकियो - फोटो : social media
फिल्म का नाम- पिनोकियो 
कहां होगी रिलीज- सिनेमाघर
कब होगी रिलीज-  8 अगस्त, 2022
'पिनोकियो' वॉल्ट डिज्नी की आगामी म्यूजिकल फैनटैसी फिल्म है, जिसका निर्देशन रॉबर्ट जेमेकिस द्वारा किया गया है। यह फिल्म साल 1940 में डिज्नी की इसी नाम की फिल्म का लाइव-एक्शन एडेप्टेशन है। फिल्म में एक ऐसी लकड़ी की कठपुतली की कहानी दिखाती है, जो जिंदा हो जाता है और रोमांच से भरपूर जीवन जीता है।     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें