फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहाना और मिया के बाद अब कॉमेडियन ट्रेवर नोआह ने किसान आंदोलन पर की टिप्पणी, जानिए क्या कुछ कहा

Thu, 11 Feb 2021 07:47 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेवर नोआह - फोटो : फाइल
हास्य कलाकार ट्रेवर नोआह ने बुधवार रात अपने मशहूर टीवी कार्यक्रम ‘‘द डेली शो’’ के दौरान भारत में जारी किसान आंदोलन पर टिप्पणी की। इससे पहले दो फरवरी को अमेरिकी गायिका रिहाना ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन करने रहे किसानों के समर्थन में ट्वीट किया था, जिसका कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने समर्थन किया था।
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेवर नोआह
एक वीडियो लिंक साझा करने के साथ ही ट्रेवर नोआह ने ट्वीट किया, ‘‘ भारत के किसान क्यों प्रदर्शन कर रहे हैं? सरकार ने दशकों पुराने कृषि कानूनों को बदलने का प्रयास किया, जिसका किसान विरोध कर रहे हैं।’’ 
 
विज्ञापन

3 of 5
ट्रेवर नोआह - फोटो : फाइल
दक्षिण अफ्रीकी हास्य कलाकार ने कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘अगर आप नहीं जानते हैं, तो अब आप जानेंगे।’’ इसके साथ ही किसानों के प्रदर्शन से संबंधित खबरों की वीडियो क्लिप भी दिखाई गई। इस वीडियो में किसानों के समर्थन में आवाज उठाने वाली रिहाना और पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के पुतले जलाने का भी जिक्र था। 

4 of 5
Rihanna
बता दें कि अमेरिका की मशहूर पॅाप सिंगर रिहाना ने हाल ही में किसान आंदोलन पर भी ट्टीट किया गया था। कई बॅालीवुड कलाकारों ने भी रिहाना के ट्वीट को काफी पसंद किया था। रिहाना को लेकर एक खबर और आई है कि उनके फैशन ब्रांड "फेंटी फैशन हाउस" को संस्पेड कर दिया गया है। हाल ही में इस बात की घोषणा एलवीएमएच ने की है। इस ब्रांड को लान्च हुए दो साल का समय भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विदेशी सेलेब्स - फोटो : Social media
अमेरिकन सिंगर रिहाना द्वारा किसानों के समर्थन में ट्वीट करने के बाद इस कड़ी में पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा और विदेशी पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग भी जुड़ गई थी। जिसके बाद से भारत में ये विदेशी हस्तियां चर्चा में बनी हुई हैं। विदेशी सेलेब्स द्वारा भारतीय मामले पर बोलने पर कुछ बॉलीवुड सितारों ने इसे प्रोपेगैंडा बताया। तो वहीं कुछ सेलेब्स ने उनका समर्थन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें