फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trailer Out: 8 लड़कियों की कहानी है 'Ocean-8', जो करेंगी सबसे बड़ी चोरी

Wed, 20 Dec 2017 01:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
विज्ञापन
1 of 5
Ocean 8
हॉलीवुड फिल्म 'ओशियन 8' के जरिए एक बार फिर पैसे लूटने का ड्रामा बड़े पर्दे पर दिखने वाला है। 'ओशियन' फिल्म सीरीज की चौथी फिल्म 'ओशियन 8' का पहला ट्रेलर लॉन्च हो गया है। फिल्म में इस बार सबसे खास बात ये है कि सभी मुख्य किरदार लड़कियों ने निभाया हैै।

पढ़ें: Bigg Boss 11 की एक्स कंटेस्टेंट सपना चौधरी ने लगाए ठुमके, बोलीं- 'बाबूजी जरा धीरे चलो'
विज्ञापन

2 of 5
Ocean 8
करीब ढाई मिनट के इस ट्रेलर को देखने के बाद सभी को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में सांड्रा बुलॉक पिछली फिल्मों के मुख्य किरदार डैनी ओशियन की बहन डेबी ओशियन बनीं हैं। वो एक चोरी के प्लान को अंजाम देने के लिए बाकि 7 लड़कियों की भर्ती करती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ocean 8
ट्रेलर में डेबी अपने परोल के लिए अधिकारियों के सामने कबूल करती हैं कि वह केवल अपना बिल पे करना चाहती हैं। डेबी चोरी के लिए लिए जिन लड़कियों को अप्रोच करती हैं उनमें केट ब्लांसेट, रिहाना, हेलेना बोनहम कार्टर, सारा पॉलसन, ऑक्वाफिना और मांइडी केलिंग हैं। सभी मिलकर गहनों की चोरी का प्लान करती हैं जो कि फिल्म को बहुत रोचक बनाती है।

4 of 5
ocean 8
'ओशियन 8' का निर्देशन गैरी रॉस ने किया है। इससे पहले ओशियन सीरीज की फिल्मों को स्टीवन सोडरबर्ग ने निर्देशित किया। इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है पिछली फिल्मों के हीरो जॉर्ज क्लूनी और स्टीवन सोडरबर्ग ने। यह फिल्म अगले साल 8 जून 2018 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ocean 8
इससे पहले फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। जिसमें सांड्रा सबसे पहले केट ब्लांचेट को अपने इस मिशन में शामिल कर रही हैं। एक सीन में डेबी अपने भाई डैनी की कब्र के सामने बैठी हैं, जहां लिखा है, 'डैनी की मौत 2018' में हुई है। अब डैनी वाकई मर गया है या उसने अपनी मौत का नाटक किया है, यह फिल्म देखकर ही पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें