Top Hollywood Grossers: विदेशी फिल्मों के लि भारत हमेशा से एक अच्छा बाजार रहा है। कई हॉलीवुड फिल्मों ने यहां के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया है। आइए जानते हैं...
मार्वल की एवेंजर्स सीरीज की फिल्मों को भारत में काफी ज्यादा पसंद किया गया। 'एवेंजर्स एंडगेम' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई। फिल्म ने 373.22 करोड़ रुपये की कमाई भारत में धमाल मचा दिया था। भारतीय फैंस को मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की यह फिल्म काफी ज्यादा पसंद आई थी।
4 of 11
एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर (2018)
'एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 227.43 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह फिल्म कई सुपरहीरोज से सजी थी, जिसकी वजह से यह फिल्म भारतीय दर्शकों ने खूब पसंद की। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में यह तीसरे पायदान पर है।
विज्ञापन
5 of 11
स्पाइडरमैन: नो वे होम
- फोटो : यूट्यूब
स्पाइडरमैन: नो वे होम (2021)
'स्पाइडरमैन: नो वे होम' भारतीय दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही थी। फिल्म ने 218.41 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म के शानदार एक्शन और कहानी दर्शकों ने खूब पसंद की।
विज्ञापन
6 of 11
द जंगल बुक
- फोटो : यूट्यूब
द जंगल बुक (2016)
'द जंगल बुक' एक एनीमेटेड फिल्म थी। यह साल 2016 में रिलीज हुई थी। दुनियाभर के देशों के साथ यह भारत में भी काफी ज्यादा पसंद की गई थी। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 188 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। यह फिल्म बच्चों से लेकर वयस्कों तक को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही थी।
विज्ञापन
7 of 11
द लायन किंग
- फोटो : यूट्यूब
द लायन किंग (2019)
द लायन किंग एक और डिज्नी फिल्म थी। जिसने रिलीज के बाद भारतीय में भी अच्छा कलेक्शन किया था। यह फिल्म अपनी बेहतरीन एनिमेशन और दिल छूने वाली कहानी के कारण 158.71 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही थी।
8 of 11
फिल्म 'मुफासा द लायन किंग'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुफासा: द लायन किंग (2024)
2024 में रिलीज होने वाली यह 'मुफासा: द लायन किंग' मौजूदा समय में सातवें पायदान पर पहुंच चुकी है। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 131.40 करोड़ रुपये की अब तक कमाई की है। आगे चलकर यह आंकड़ा और अधिक बढ़ने की पूरी संभावना है।
9 of 11
डॉक्टर स्ट्रेंज: मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस
- फोटो : यूट्यूब
डॉक्टर स्ट्रेंज: मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस (2022)
मार्वल की 'डॉक्टर स्ट्रेंज: मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' भारतीय दर्शकों पर अपना जादू चालने में कामयाब रही थी। फिल्म ने 130 करोड़ रुपये की कमाई की और मल्टीवर्स के कांसेप्ट के साथ दर्शकों को दिल में खास जगह बनाने में सफल रही।
10 of 11
ओपेनहाइमर
- फोटो : इंस्टाग्राम
ओपेनहाइमर (2023)
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'ओपेनहाइमर' को भी भारतीय दर्शकों ने काफी ज्यादा सराहा था। यह फिल्म भारत में 128.46 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही थी। भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली विदेशी फिल्मों की लिस्ट में यह नौवें स्थान पर है।
डेडपूल एंड वूल्वरिन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डेडपूल एंड वूल्वरिन (2024)
साल 2024 की फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। फिल्म की कॉमेडी और एक्शन को भारतीय दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। भारत के टिकट खिड़की पर इस फिल्म 128.40 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म में रेयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन की अदाकारी दर्शकों के दिलों पर जादू चलाने में सफल रही थी। संबंधित वीडियो