'टॉप गन: मेवरिक फिल्म को दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है और टॉम क्रूज का जादू एक बार फिर अपना काम कर गया है। फिल्म की कहानी बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी और शानदार स्टंट, दर्शकों को कुर्सी से बांधने का काम करते हैं। फिल्म की कमाई भारत में भले ही भूल भुलैया के मुकाबले कमजोर दिख रही हो, लेकिन वर्ल्ड वाइड इसका कलेक्शन हैरान कर देने वाला है। यह टॉम क्रूज की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म मानी जा रही है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड के लिए नया रिकॉर्ड भी बनाया है।