आपने अक्सर बॉलीवुड फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कमाई की जंग करते देखा होगा। लेकिन, क्या जानते हैं कि बॉलीवुड की तरह हॉलीवुड में भी ऐसी जंग देखने को मिलती है। हॉलीवुड द्वारा दिखाए गए कंटेंट के कारण विदेशों के साथ-साथ हमारे देश में भी इन फिल्मों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कारण भारत में भी हॉलीवुड की फिल्में धमाकेदार कमाई करती हैं। ऐसा ही पिछले दिनों रिलीज हुई मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज: इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' और 'टॉप गन मेवरिक' के साथ देखने को मिला था और हाल ही में रिलीज हुई मशहूर फ्रेंचाइजी 'जुरासिक पार्क' की आखिरी फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन' को भी एक धमाकेदार ओपनिंग मिली है। उम्मीद की जा रही है कि साल 2009 में आई फिल्म 'अवतार' का सीक्वल भी एक ऑल टाइम हिट में शामिल होने वाला है। इन फिल्मों के जबरदस्त कलेक्शन को ध्यान में रखते हुए और 'अवतार 2' से की जा रही उम्मीदों को सही साबित करने के लिए, आज हम आपको हॉलीवुड की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। उनमें साल 1994 में रिलीज हुई 'टाइटैनिक' से लेकर 'अवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन' और 'स्टार वॉर्स: द लास्ट जेडी' जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों ने दुनियाभर के सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचा और सबसे ज्यादा कमाई की है।