मशहूर हॉलीवुड अभिनेता, निर्माता, लेखक और निर्देशक टॉम हैंक्स (Tom Hanks) कोरोनावायरस (coronavirus) के संक्रमण से पीड़ित हैं। उन्होंने खुद ट्वीट पर अपने फैंस को इसकी जानकारी दी है। टॉम हैंक्स ने लिखा, 'नमस्कार दोस्तों, रीटा और मैं यहां ऑस्ट्रेलिया में हैं। हमें हल्की-सी थकान महसूस हो रही है, जैसे कि ठंड लग गई हो। शरीर में दर्द भी है। बुखार भी है। जैसा कि दुनिया में चल रहा है, हम भी कोरोनावायरस के टेस्ट के लिए गए और हमारा टेस्ट पॉजिटिव पाया गया।'