फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission Impossible 8: एक हफ्ते बाद कम होने लगी ‘मिशन इंपॉसिबल’ की कमाई, जानिए 7वें दिन का कलेक्शन

Fri, 23 May 2025 09:25 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mission Impossible 8 Movie Box Office Collection Day 7: हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ को भारत में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है। जानिए, 7वें दिन में आकर इस फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
1 of 5
टॉम क्रूज 'मिशन इंपॉसिबल 8' का प्रमोशन करते हुए - फोटो : इंस्टाग्राम@tomcruise

हॉलीवुड फिल्म मेकर्स के लिए भारत कमाई करने का एक नया बाजार बन चुका है। हाल ही में टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ को यूनाटेड स्टेट्स से पहले भारत में रिलीज किया गया। यह फिल्म 17 मई को भारतीय सिनेमाघरों में दिखाई गई, जबकि आज यानी 23 मई को यूएस में रिलीज हुई। जानिए, टॉम क्रूज की इस फिल्म ने अब तक भारत में कितने रुपये बटोर लिए हैं। 




 
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

7वें दिन का कलेक्शन
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को यानी सातवें दिन फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ ने लगभग 2.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर किया है। पहले दिन इस फिल्म ने 16.5 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। हफ्ते भर बाद इस फिल्म की कमाई काफी कम हुई है। कल वीकएंड है तो इसकी कमाई में फिर उछाल देखा जा सकता है। 

विज्ञापन

3 of 5
मिशन इंपॉसिबल 8 - फोटो : यूट्यूब
अब तक का कुल कलेक्शन 
‘मिशन इंपॉसिबल 8’ की कुल कमाई की बात की जाए तो अब तक 56.82 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अगर कुछ हफ्ते यह फिल्म करोड़ों में अपना कलेक्शन बरकरार रखती है तो 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बन सकती है। इस फिल्म का बजट लगभग 3,300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। 

4 of 5
फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
मौजूदा समय में कोई कॉम्पिटिशन नहीं 
टॉम क्रूज की फिल्म के एक्शन, ड्रामा को भारतीय दर्शक पसंद कर रहे हैं, यही कारण है कि यह सिनेमाघरों में टिकी है। साथ ही इस वक्त कोई बड़ी बॉलीवुड फिल्म इसकी टक्कर में दिख नहीं है। आज ‘भूल चूक माफ’ रिलीज हुई है लेकिन यह कुछ ही दिनों तक थिएटर में रहेगी और फिर ओटीटी पर चली जाएगी। हॉरर फिल्म ‘कंपकंपी’ का कोई क्रेज दर्शकों के बीच दिख नहीं रहा है। 

ये खबर भी पढ़ें: Tom Cruise: ‘मिशन इंपॉसिबल’ स्टार टॉम क्रूज ने की तीन शादी, अफेयर की गिनती सुनकर हो जाएंगे हैरान 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
‘मिशन इंपॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ - फोटो : सोशल मीडिया
ये सितारे हैं फिल्म का हिस्सा 
फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ टॉम क्रूज के कंधों पर टिकी है। टॉम के अलावा भी कई एक्टर्स इस फिल्म का हिस्सा हैं। विंग्स रेम्स, साइमन पेग, निक ऑफरमैन, एंजेला बैसेट और हेले एटवेल जैसे एक्टर्स की एक्टिंग भारतीय दर्शकों को पसंद आई है। इस फिल्म के निर्देशक क्रिस्टोफर मैकक्वैरी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें