फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission Impossible The Final Reckoning: बस 10 दिन और, साइमन पेग ने गिनाई आखिरी कड़ी की हैरतअंगेज खूबियां

Thu, 08 May 2025 12:08 AM IST
पूनम कंडारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

10 दिन बाद हॉलीवुड फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल’ की आखिरी कड़ी दर्शकों का मनाेरंजन करती नजर आएगी। इस फिल्म में टॉक क्रूज के अलावा अभिनेता साइमन पेग भी हैं। इस फिल्म की कुछ खास खूबियां हाल ही में साइमन पेग ने साझा की हैं।

विज्ञापन
1 of 5
फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल’ में साइमन पेग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हॉलीवुड फिल्मों की सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में से एक ‘मिशन इम्पॉसिबल’ की आखिरी कड़ी की रिलीज में अब सब 10 दिन ही बचे हैं। फिल्म के हीरो टॉम क्रूज के असली स्टंट्स के लिए महीनों से चर्चा में बनी हुई इस कड़ी की आखिरी फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल द फाइन रेकनिंग’ में ही वह सबसे बड़ा राज खुलने वाला है जिसके पीछे एथन हंट ने अपने जीवन के करीब बीस साल लगा दिए हैं। और, इस पूरे सफर में अभिनेता टॉम क्रूज का कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रहे हैं अभिनेता साइमन पेग। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल’ की शूटिंग में साइमन पेग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सायमन पेग, टॉम क्रूज और क्रिस्टोफर मैक्वेरी की तिकड़ी का अगला कमाल देखने के लिए ‘मिशन इंपॉसिबल’ फ्रेंचाइजी के प्रशंसक सांसें थामकर बैठे हैं। फिल्म चूंकि आईमैक्स फॉर्मेट में भी बनी है लिहाजा गर्मियों की इस बार की छुट्टियों में आईमैक्स थियेटर संचालकों को भी उम्मीद है कि इस फिल्म से उनको बढ़िया कारोबार मिलने वाला है। साइमन पेग बताते हैं कि ये फ्रेंचाइजी एक साझा सोच और शुरू से जिम्मेदारियों की बात करती रही है। कामयाबी के लिए टीम भावना को भी ये फ्रेंचाइजी मजबूत करती है। 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल’ में साइमन पेग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सामयन कहते हैं, “टॉम और मैक्यू हमेशा इस बात को लेकर स्पष्ट रहे हैं कि इस फिल्म फ्रेंचाइजी की कहानी को हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए। हर बार एजेंट एथन हंट के लिए चुनौतियां बड़ी होती जाती हैं और हर बार ये कहानी भावनात्मक रूप से और गहरी होती जाती है। यही हमेशा हमारा एकमात्र मंत्र रहा है कि हमें खुद को पीछे छोड़ना है। और हमने सच में ऐसा कर दिखाया है।” 

4 of 5
हॉलीवुड फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल’ का शूटिंग सीन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पूरी दुनिया में घूम घूमकर ‘मिशन इंपॉसिबल’ फ्रेंचाइजी की शूटिंग हुई है और इसे याद करते हुए सायमन पेग अब भी उत्साह से भर जाते हैं। वह बताते हैं, “इस फिल्म फ्रेंचाइजी के साथ में पूरी दुनिया घूम चुका हूं। यकीन नहीं होता कि 18 साल हो गए। लेकिन यह फिल्म अब तक की सबसे बेहतरीन है। मैं चाहता हूं कि दर्शक इस फिल्म में वह प्यार महसूस करें जो हमने इसमें डाला है। हमने सचमुच अपना खून, पसीना और आंसू इसमें बहाए हैं। यह फिल्म गहरे समर्पण, प्रेम और सिनेमा के प्रति प्रतिबद्धता के साथ बनाई गई है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हॉलीवुड फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल’ का शूटिंग सीन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘मिशन इम्पॉसिबल द फाइन रेकनिंग’ एक्शन फिल्मों के लिए भी एक बहुत बड़ी लकीर बनने जा रही है। फिल्म के प्रोडक्शन से जुड़े लोग बताते हैं कि टॉम क्रूज ने इस बार की कड़ी में ऐसे हैरतअंगेज कारनामे किए हैं कि सिनेमाघरों में इन्हें देखने वालों की भी सांसें अटक जाएगी। गौरतलब है कि इस फ्रैंचाइजी के लिए टॉम ने कभी पहाड़ों से लटकते हुए, कभी गगनचुंबी इमारतों पर चढ़ते हुए और कभी आसमान से छलांग लगाते हुए खुद को लगातार चुनौती दी है। भारत में ये फिल्म अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होने जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें