फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3D में दोबारा रिलीज होगी टाइटैनिक, 20वीं सालगिरह पर हुआ बड़ा ऐलान

Thu, 16 Nov 2017 09:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 4
अपने समय में बॉक्सऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्म टाइटैनिक के फैंस के लिए खुशखबरी है। 18 नवम्बर 1997 रिलीज हुई ये फिल्म इस साल अपनी 20वीं वर्षगांठ मना रही है। इस मौके पर डोल्बी लेबोरेट्रीज, पैरामाउंट पिक्चर्स और एएमसी थियेटर्स ने गुरुवार को इस ऐतिहासिक फिल्म को रीरिलीज करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

2 of 4
लियोनार्डो डिकैप्रियो, केंट विंसलेंट स्टारर इस ऑस्कर अवार्डी फिल्म को अब 2डी और 3डी में दोनों में रिलीज करने की तैयारियां चल रही है। टिकटों की बिक्री 15 नवम्बर से ऑनलाइन शुरू की जा चुकी है।
 
विज्ञापन

3 of 4
इस बारे में बात करते हुए फिल्म के डायरेक्टर कैमरन ने बताया कि, 'हमने डोल्बी विजन में कुछ मिनट टाइटैनिक दिखे, जिसके बाद हम हतप्रभ रह गए। ये फीलिंग ऐसी थी जैसे हम पहली बार कोई ये फिल्म देख रहे हो। इसी ढंग से हम यूएस के दर्शकों को दोबारा फिल्म दिखाना चाहते हैं।



 
विज्ञापन

4 of 4
बता दे कि 15 अप्रैल 1912 में एक ब्रिटिश पैसेंजर जहाज टाइटैनिक डूब गया था। इस हादसे में कई यात्रियों की मौत हुई थी। जहाज में दो अलग-अलग समाजिक और आर्थिक बैकग्राउंड से आने वाले हीरो-हीरोइन की लव स्टोरी को पर्दे पर उतारा गया था। हालांकि हादसे के अलावा ये कहानी काल्पनिक थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें