थॉर लव एंड थंडर की पूरी स्टार कास्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ट्विटर पर छाई फिल्म
7 जुलाई को सिनेमाघरों में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म रिलीज होने से पहले ही फिल्म सोशल मीडिया पर छा गई है। 'थॉर लव एंड थंडर' के वर्ल्ड प्रीमियर के खत्म होने के बाद, कई आलोचकों ने फिल्म के लिए अपनी पहली प्रतिक्रिया ट्विटर पर साझा की है। जहां कुछ ने निर्देशक ताइका वेट्टी को उनकी इस नई एमसीयू कहानी के लिए सराहा, वहीं अन्य ने क्रिस हेम्सवर्थ और नताली पोर्टमैन के अभिनय की तारीफ की। यह फिल्म साल 2011 में आई मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की 'थॉर' का चौथा पार्ट है। फिल्म की तारीफ करते हुए एक फैन ने लिखा,'थॉर लव एंड थंडर बहुत ही भावुक कर देने वाली कहानी है, जिसमें क्रिश्चियन बेल और नताली पोर्टमैन का अभिनय वास्तव में जबरदस्त प्रभाव छोड़ने वाला है। इतना ही नहीं ताइका वेट्टी की यह फिल्म एक भावनात्मक कहानी पेश करती है। मुझे लगता है कि यह मेरी अब तक की सबसे पसंदीदा थॉर फिल्म हो सकती है।' फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ भारत में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।