थॉर: लव एंड थंडर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ओपनिंग में एडवांस का डबल
भारत में रिलीज हुई एमसीयू की पिछली यानी 28वीं फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मैडनेस ऑफ मल्टीवर्स’ ने देश में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया। भारत में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के प्रशंसकों की संख्या 2008 में रिलीज हुई पहली एमसीयू फिल्म ‘आयरमैन’ के बाद से लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक इस सीरीज की 28 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ इस श्रृंखला की 29वीं फिल्म है। इन फिल्मों में अब बीच बीच में रिलीज हो रहीं वेब सीरीज की कहानियां भी जुड़ने से इनके लेखकों को और निर्देशकों को नए नए प्रयोग भी करने की आजादी मिल रही है। फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ ने बुधवार की शाम तक एडवांस बुकिंग में ही 10 करोड़ रुपये कमा लिए थे और रिलीज के दिन इसने इसे भी डबल से ज्यादा कर दिया है। फिल्म की पहले दिन की टिकट बिक्री के जो अंतिम आंकड़े आए हैं, उसके मुताबिक टिकटों की बिक्री से फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ रुपये का कुल (ग्रॉस) कलेक्शन किया।