फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एवेंजर्स सीरीज के थॉर अब बने एजेंट एच, बोले- 'मैं बच्चों को लेकर हिंदुस्तान जरूर आना चाहूंगा'

विज्ञापन
1 of 6
हॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala

एवेंजर्स एंडगेम सीरीज की फिल्मों में थॉर का किरदार करने वाले मशहूर अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ अब दुनिया को एलियंस से बचाने आ रहे हैं। अपनी नई फिल्म मेन इन ब्लैक: इंटरनेशनल की रिलीज को लेकर वह काफी उत्साहित है। अपनी निर्माणाधीन फिल्म ढाका की भारत में शूटिंग को याद करते हुए क्रिस ने कहा कि भारत एक सुरक्षित देश है और मौका मिला तो वह अपने बच्चों के साथ भीय यहां आना चाहेंगे।
 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
हॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala

अगले महीने रिलीज हो रही अपनी फिल्म मेन इन ब्लैक: इंटरनेशनल के बारे में यहां बाली में पत्रकारों से बातें करते हुए क्रिस ने कहा कि हॉलीवुड फिल्मों में मल्टीवर्स का विचार तेजी से पनप रहा है और अगर एमआईबी की अगली फिल्मों में इस सीरीज में एजेंट बनते रहे विल स्मिथ और टॉमी ली जोन्स की कहानी भी शामिल होती है, तो उन्हें खुशी होगी। 

विज्ञापन

3 of 6
हॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala
अमर उजाला को खास न्यौता
सोनी पिक्चर्स एंटरटनेमेंट की इस पैन-एशियन मीडिया समिट में शामिल होने वाला अमर उजाला हिंदी का इकलौता समाचार पत्र रहा। प्रेस कांफ्रेस की पूर्व संध्या पर क्रिस ने एशिया भर से आए अपने फैंस के साथ काफी वक्त भी बिताया। इंडोनेशिया क्रिस हेम्सवर्थ की पसंदीदा जगहों में से एक है। उन्होंने अपनी शादी भी यहीं की है। सर्फिंग और स्कूबा डाइविंग के शौकीन क्रिस हेम्सवर्थ ने यहां अमर उजाला से एक्सक्लूसिव मुलाकात भी की। इससे पहले प्रेस कांफ्रेस में क्रिस ने फिल्म मेन इन ब्लैक: इंटरनेशनल से जुड़े सवालों के जवाब दिए।

4 of 6
हॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala
कॉमेडी और एक्शन का बैलेंस
यह पूछे जाने पर कि पहले एवेंजर्स और अब मेन इन ब्लैक दोनों में उनका किरदार एक्शन और कॉमेडी का संतुलन बनाए रखने की कोशिश करता दिखता है, क्रिस ने कहा कि मेन इन ब्लैक के पहले के किरदारों ने इस कहानी की एक परंपरा कायम की है और उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि वह इसे कायम रखें। फिल्म में एम्मा थॉम्पसन के साथ अपनी जोड़ी को लेकर उन्होंने कहा, हम दोनों पहले भी एक साथ काम कर चुके हैं लिहाजा इस फिल्म की शूटिंग शुरू करते समय कोई मुश्किल नहीं हुई। पहले से परिचित होने के कारण शूटिंग के शुरूआती दिनों से ही हमारा तालमेल बढ़िया रहा।
विज्ञापन

5 of 6
हॉलीवुड - फोटो : Amar Ujala
अब तक नहीं देखी एमआईबी फिल्में
क्रिस ने कहा कि मेन इन ब्लैक: इंटरनेशनल की शूटिंग शुरू करने से पहले उन्होंने इस सीरीज की अब तक रिलीज हो चुकी तीन फिल्मों में से कोई फिल्म नहीं देखी है। और, ऐसा उन्होंने इसलिए किया ताकि पहले की फिल्मों के किरदारों का उन पर कोई असर न पड़े। वह इस फ्रेंचाइजी की इस फिल्म में कुछ अलग करना चाहते थे और जहां तक उन्हें लगता है वह ऐसा करने में कामयाब भी रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Chris Hemsworth
भारत में मिले प्यार का शुक्रिया
भारत में अपनी फिल्म ढाका की शूटिंग के अनुभवों के बारे में पूछे जाने पर क्रिस ने कहा कि शूटिंग के दौरान जिस तरह हजारों की भीड़ उमड़ी, उसे देखकर पहले तो वह अचंभित हुए लेकिन भीड़ ने कभी शूटिंग के दौरान कोई खलल नहीं डाला। यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपने बच्चों को भारत ले जाना चाहेंगे, क्रिस ने कहा कि जरूर, भारत उत्साही लोगों का देश है और मेरे हिसाब से परिवार के साथ जाने के लिए यह काफी सुरक्षित जगह है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें