फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगाल होने की कगार पर है ये सुपरस्टार, अय्याशी के चलते गंवाई दौलत

Sat, 04 Feb 2017 09:38 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए गोल्डन ग्लोब जैसे कई पुरस्कार जीत चुका ये सुपरस्टार एक वक्त पर शानो-शौकत भरी जिंदगी बिताता था लेकिन आज ये कंगाली की कगार पर पहुंच गया है जिसकी वजह इस स्टार की अय्याशी और खर्चीली जीवन शैली है।
विज्ञापन

2 of 5
ये हैं हॉलीवुड सुपरस्टार जॉनी डेप जिन्होंने 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन', 'स्लीप हॉलो' और 'एलिस इन वंडरेलैंड' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में की हैं। जॉनी को दुनियाभर के बड़े स्टार्स में शुमार किया जाता है और कई फिल्मों के लिए उन्हें ऑस्कर से लेकर गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स तक के लिए भी नॉमिनेट किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
साल 2012 में जॉनी को उनकी अथाह संपत्ति के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर के तौर पर उनका नाम दर्ज किया गया। लेकिन आज ये हीरो अर्श सेे फर्श की तरफ जाता दिख रहा है।

इसका खुलासा जॉनी डेप की पूर्व बिजनेस कंपनी ने दायर किए गए मुकदमे में किया। इसमें कहा गया कि जॉनी आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं और इसके लिए उनकी खर्चीली जीवनशैली और अय्याशी जिम्मेदार है।

4 of 5
जबकि जॉनी डेप की मानें तो इसके लिए उनकी कंपनी जिम्मेदार है जिसने उनकी कमाई का गलत तरीके से इस्तेमाल किया, सही तरह से उसका उपयोग नहीं किया। इसलिए कुछ वक्त पहले उन्होंने अपनी इस कंपनी को निकाल भी दिया और उस पर मुकदमा भी ठोक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
johnny depp
लेकिन इस कंपनी के मुताबिक, जॉनी डेप का लाइफस्टाइल बेहद खर्चीला है जिसमें महीनेभर का खर्चा 2 मिलियन यूएस डॉलर आता है और ये खर्चा उठा पाने में जॉनी बिल्कुल असमर्थ हैं। बावजूद इसके उनकी ये जीवन शैली ऐसी ही चल रही है जिसकी वजह से अब ये स्टार कंगाली की तरफ अग्रसर है।

बता दें कि ये कंपनी 1999 से 2016 तक के बीच जॉनी डेप के पैसों से जुड़े लेन-देन को देख रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें