फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालकनी में हीरोइन की अजीबोगरीब हरकतें देख पड़ोसी ले गए पागलखाने

Sat, 28 Jan 2017 09:28 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : AKM-GSI-XPOSURE
हॉलीवुड एक्ट्रेस मीशा बार्टन के साथ हाल ही में ऐसा भयानक हादसा हुआ जिसके बाद उनके पड़ोसी भी डर गए। दरअसल हाल ही में मीशा को अपने घर की पिछले हिस्से की चारदीवारी पर लटकते हुए देखा गया और वो अजीबोगरीब तरह से चिल्ला रहीं थीं और कह रहीं थीं जल्द ही ये दुनिया खत्म हो जाएगी और उनकी मां एक डायन हैं।
विज्ञापन

घर की बालकनी से अचानक ही चिल्लाने लगी ये हीरोइन, मां को बताया डायन, पड़ोसी ले गए पागलखाने

2 of 5
- फोटो : TMZ / AKM-GSI
टीएमजेड ने मीशा की कुछ तस्वीरें भी रिलीज की हैं जिनमें वो अपने घर के पिछले हिस्से की चारदीवारी पर बाहर की तरफ लटकी हुई हैं और सिर्फ सफेद रंग की ड्रेस पहनी है जबकि दूसरी तस्वीर में वो जमीन पर बैठी हुई हैं और खुद को कसकर पकड़ा हुआ है।
विज्ञापन

घर की बालकनी से अचानक ही चिल्लाने लगी ये हीरोइन, मां को बताया डायन, पड़ोसी ले गए पागलखाने

3 of 5
- फोटो : TMZ/ AKM-GSI
मीशा कहीं छलांग ना लगा दें इसलिए पहले ही पुलिस को बुला लिया गया। डेली मेल के मुताबिक मीशा की मानसिक हालत की जांच करने के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये पहली बार नहीं है जब मीशा की मानसिक स्थिति इस तरह की हुई है।

घर की बालकनी से अचानक ही चिल्लाने लगी ये हीरोइन, मां को बताया डायन, पड़ोसी ले गए पागलखाने

4 of 5
- फोटो : AKM-GSI-XPOSURE
2009 में जब मीशा ने अपने दांतों में फैले इन्फेक्शन का इलाज करवाया तो उस वक्त उन पर दो हफ्तों के लिए 5150 की धारा लगा दी गई थी। इस धारा के तहत डॉक्टर मानसिक असंतुलन के शिकार मरीज को असीमित वक्त तक के लिए बंद कर देता है क्योंकि वो ना सिर्फ अपने लिए बल्कि दूसरों के लिए भी खतरा बन जाता है।

उस वक्त मीशा ने कहा था कि इंजेक्शन से बेहद डर लगता है और डॉक्टर उन्हें खूब सारी दवाईयां दे रहे थे। इसकी वजह से वो डॉक्टर से लड़ पड़ी और इसलिए उन पर 5150 की धारा लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर की बालकनी से अचानक ही चिल्लाने लगी ये हीरोइन, मां को बताया डायन, पड़ोसी ले गए पागलखाने

5 of 5
- फोटो : parisamichelle / MEGA
मीशा का अपनी मां से भी पुराना विवाद रहा है। अपनी मां को डायन बुलाने वाली मीशा ने 2015 में भी अपनी मां पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनके पैसे चुराए हैं। मीशा की पूरी जिंदगी विवादों मे ही रही है। उन पर कई तरह के आरोप लगे और कई केस भी चले जिसकी वजह से वो बेघर हो गईं और वो टूट गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें