फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office: वीकडेज में भी 'द ओडिसी' को भारतीय दर्शक दे रहे प्यार, जानें 'धमाल 4' की 13वें दिन की कमाई

Wed, 22 Jul 2026 10:26 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Odyssey VS Dhamaal 4 Collection: जहां एक तरफ भारतीय दर्शकों में हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' को लेकर दीवानगी देखी जा रही है, वहीं 'धमाल 4' को भी दर्शक प्यार दे रहे हैं। जानिए दोनों फिल्मों का कलेक्शन।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' का जलवा है। वीकडेज में भी भारतीय दर्शक फिल्म को प्यार दे रहे हैं। वहीं बॉलीवुड फिल्म 'धमाल 4' ने आज बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। आइए जानते हैं, दोनों फिल्मों ने आज बुधवार को कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'द ओडिसी' रिव्यू - फोटो : X
'द ओडिसी' का कलेक्शन
सैकनिल्क से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ‘द ओडिसी’ ने छठे दिन खबर लिखे जाने तक 5.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसका कुल कलेक्शन 83.08 करोड़ रुपये हो गया है। शुरुआत में फिल्म ने अच्छी कमाई की थी। वीकएंड के बाद इसका कलेक्शन घटा है। इसके बावजूद वीकडेज में भी फिल्म ठीक ठाक कलेक्शन कर रही है।
विज्ञापन

3 of 5
द ओडिसी - फोटो : सोशल मीडिया
'द ओडिसी' का अब तक का कलेक्शन
पहले दिन 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर 17.40 करोड़ रुपये कमाए थे।
दूसरे दिन इसका कलेक्शन 22 करोड़ रुपये रहा था। 
तीसरे दिन यानी रविवार को इसने 21.90 करोड़ रुपये कमाए थे।
चौथे दिन फिल्म की कमाई 8.35 करोड़ रुपये हुई थी।
पांचवें दिन इसने 8.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

4 of 5
धमाल 4 मूवी रिव्यू - फोटो : साभार-@imdb
'धमाल 4' की कुल कमाई 
'धमाल 4' ने आज दूसरे बुधवार को खबर लिखे जाने तक बॉक्स ऑफिस पर 1.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। फिल्म का कुल कलेक्शन 133.71 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म का बजट 150 से 200 करोड़ रुपये है। इस लिहाज से इसने ठीक-ठाक कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धमाल 4 मूवी रिव्यू - फोटो : साभार-@imdb
'धमाल 4' का अब तक का कलेक्शन
पहले हफ्ते में 'धमाल 4' ने 96 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
आठवें दिन इसने 5.50 करोड़ रुपये की कमाई की।
नौवें दिन इसने 10.25 करोड़ रुपये कमाए।
दसवें दिन इसने 12.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
ग्यारहवें दिन 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
बारहवें दिन इसने 4 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें