फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थमेगा 'स्टार वार्स' का रोमांचक सफर, सीरीज में शामिल होंगी तीन और फिल्में, जानें 5 बड़ी बातें

Sat, 11 Nov 2017 08:17 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 5
Star Wars
अगर आप ये सोचकर उदास हो रहे थे कि फिल्म 'द लास्ट जेडी' के साथ पिछले 40 सालों से चला आ रहा 'स्टार वार्स' की गाथा समाप्त हो जाएगी, तो आपका दिल खुश करने के लिए हमारे पास एक बड़ी खबर है। 'वॉल्ट डिजनी' ने घोषणा की है कि इस चर्चित फ्रैंचाइज के तहत तीन और फिल्में (ट्रिलॉजी) बनाई जाएंगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
The Last Jedi
इन तीनों नई फिल्मों को रियान जॉन्सन डायरेक्ट करेंगे। गौरतलब है कि स्टार वार्स सीरीज की आठवीं फिल्म 'द लास्ट जेडी' को भी रियान ने ही बनाया है। यह फिल्म अगले महीने 13 दिसंबर को रिलीज होगी। तीन नई फिल्मों में नए किरदार जोड़े जाएंगे जिनका जिक्र सीरीज की अब तक आई फिल्मों में कभी नहीं किया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
Star Wars
तीन नई फिल्मों के अलावा डिजनी ने लाइव-एक्शन 'स्टार-वार्स' सीरीज का भी ऐलान किया है जिसे कंपनी की स्ट्रीमिंग सर्विस के जरिये प्रसारित किया जाएगा। गौरतलब है कि साल 2019 में डिजनी अपनी स्ट्रीमिंग सर्विस लॉन्च करेगी, जिसकी कीमत नेटफ्लिक्स की तुलना में कम होगी। 

4 of 5
Star Wars
डिजनी की नई घोषणा से पहले 'स्टार वार्स' फिल्म सीरीज के तहत कुल 9 फिल्मों की प्लानिंग की गई थी। इनमें से सात फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। आठवीं फिल्म  'द लास्ट जेडी' अगले महीने रिलीज होगी, वहीं नौवीं फिल्म अगले साल 20 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी। सीरीज की सबसे पहली फिल्म 'द न्यू होप' 40 साल पहले 25 मई, 1977 को रिलीज हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Star Wars
'स्टार वार्स' सीरीज की फिल्में जॉर्ज लुकास की कहानियों पर आधारित है। सीरीज की पहली तीन फिल्में (फर्स्ट ट्रिलॉजी)- 'द न्यू होप', 'द एंपायर स्ट्राइक्स बैक' और 'द रिटर्न ऑफ जेडी' को 1977 से 1983 के बीच रिलीज किया गया। फिर इन फिल्मों का प्रीक्वेल यानी इन फिल्मों में दिखाई गई कहानी की शुरुआत तीन फिल्मों (सेकेंड ट्रिलॉजी) में बताई गई। प्रीक्वेल की तीनों फिल्में- 'द फैंटम मेनेस', 'अटैक ऑफ क्लोन्स' और 'रिवेंज ऑफ सिथ' को साल 1999 से 2005 के बीच रिलीज किया गया। इसके बाद फर्स्ट ट्रिलॉजी की तीनों फिल्मों का सीक्वेल, यानी उसके आगे की कहानी, तीन भागों में (थर्ड ट्रिलॉजी) 2015 से 2019 तक रिलीज करने की प्लानिंग बनी।
अब इन 9 फिल्मों के बाद एक और ट्रिलॉजी ( यानी तीन फिल्में) बनाने की घोषणा हुई है। 

पढ़ें: 50 से ज्यादा एक्ट्रेसेज से यौन शोषण के आरोपी प्रोड्यूसर के बारे में एक और चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें