Hollywood Movie The Fantastic Four Day 7 Box Office Collection: हॉलीवुड फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा हो चुका है। 7वें दिन में आकर इस फिल्म की कमाई काफी कम हो चुकी है। जानिए, इसने आज कितनी कमाई की है।
एक्शन, एडवेंचर से भरपूर हॉलीवुड फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर’ को भारत में शुरुआती दिनों में अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। लेकिन एक हफ्ता पूरा होते ही इस फिल्म की कमाई लाखों में सिमट कर रह गई है। जानिए, आज मार्वल स्टूडियोज की इस सुपरहिट फ्रैंचाइज फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
7वें दिन का कलेक्शन
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ ने 7वें दिन 46 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 26.35 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म ने जहां पहले दिन 5.5 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था, 7वें दिन में आकर इसकी कमाई बहुत कम हो गई।
‘सैयारा’ और ‘किंगडम’ से है मुकाबला
इस वक्त भारतीय सिनेमाघरों में बॉलीवुड फिल्म ‘सैयारा’ पहले से मौजूद है। आज यानी गुरुवार को विजय देवरकोंडा की साउथ फिल्म ‘किंगडम’ भी रिलीज हुई। ऐसे में हॉलीवुड फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ के लिए कॉम्पिटिशन बढ़ चुका है। यही कारण है कि गुरुवार को यानी 7वें दिन इसका कलेक्शन कम हो गया है।
फैन बेस के दम पर चली फिल्म
हॉलीवुड फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ भारत में इतना कलेक्शन भी अपने फैन बेस के कारण कर सकी है। मैट शैकमैन डायरेक्टेड इस फिल्म में पेड्रो पास्कल, वनेसा किर्बी, जोसेफ क्विन और एबान मास बच्राक जैसे बेहतरीन हॉलीवुड एक्टर्स शामिल हैं। इन स्टार्स की उतनी फैन फॉलोइंग भारत में नहीं है लेकिन फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ को कई भारतीय कॉमिक वर्जन से पसंद करते आए हैं। यही कारण है कि फिल्म ने ठीक-ठाक कलेक्शन यहां कर लिया।
क्या है इस फिल्म की कहानी
मावर्ल की सुपरहीरो मूवीज की तरह इस फिल्म में भी एक्शन, एडवेंचर, फैमिली कनेक्शन की बात होती है। इसमें चार एस्ट्रोनॉट्स हैं, जो एक स्पेस मिशन में हादसे का शिकार होते हैं। इस हादसे के कारण इनके पास अलग तरह की पावर आ जाती हैं, जिससे ये सुपरहीरो बन जाते हैं। फिल्म के वीएफएक्स भी काफी शानदार हैं।