पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर लिखी किताब पर आधारित फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर ने रिलीज होते ही बॉलीवुड से लेकर राजनीति जगत के गलियारों में तहलका मचा दिया है। कांग्रेस इस फिल्म को लेकर आक्रामक रूप में आ गई है। ऐसे में कांग्रेस शासित सभी राज्यों में इस फिल्म के रिलीज पर बैन लग सकता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि हॉलीवुड की कौन सी ऐसी फिल्में हैं जिनमें राजनीति को कहानी के तौर पर पिरोया गया है।